पोहा फैक्टरी में लगी भीषण आग, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख
पोहा फैक्टरी में लगी भीषण आग, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख
Share:

उज्जैन/ब्यूरो। उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र में उद्योगपुरी स्थित पोहा फैक्टरी में शुक्रवार शाम अचानक आग लगने  से वहां काम करने वाली तीन महिलाएं जिंदा जल गईं जबकि एक अन्य महिला भी गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। 

जानकारी के अनुसार नागझिरी इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार शाम तकरीबन 6 बजे बिंदल पोहे की फैक्टरी में भीषण आग लगी। घटना के वक्त फैक्टरी में तकरीबन 20 मजदूर काम रहे थे। अग्निकांड में तीन महिलाओं की झुलसकर मौत हो गई जबकि एक महिला के गंभीर रूप से झुलस गई। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड की वजह शार्ट-सर्किट है। एक चिंगारी से भड़की आग ने पूरी फैक्टरी को चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पोहा फैक्टरी में आग लगने से मजदूरों की मौत होने की जानकारी लगते ही कलेक्टर आशीष सिंह और एसपी सत्येंद्र शुक्ला तुरंत घटनास्थल पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे घटनाक्रम का जायजा लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर आशीष सिंह ने इस बात की पुष्टि की कि इस आगजनी में तीन महिला मजदूरों की मौत हुई है। हादसे में मृतक महिलाओं की पहचान दुर्गा(45) पत्नी राधेश्याम निवासी ग्राम बोरखेड़ी आगर, ज्योति बाई निवासी नागझिरी और शमा के रूप में हुई है, सीमा नाम की महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। यह पोहा फैक्टरी राकेश बिंदल की बताई जा रही है। जानकारी लगी है कि राकेश बिंदल का यह पोहा काफी मशहूर है, जोकि पूरे देशभर में सप्लाई होता है। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि इस आगजनी की घटना कि जांच के लिए टीम बना दी गई है, जो कि जांच के बाद जल्द एक रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये है मोहब्बतें में रुहान बन अदिति ने फैंस को कर दिया था हैरान, अब फोटोज से जीत रही दिल

क्या हैं चीता और तेंदुआ में अंतर? ये खासियत बनाती है अलग

Wrestling Championship में टूर्नामेंट से बाहर हुए रवि दहिया

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -