'पति ने नींद की गोली खिलाकर काट दिये बाल और...', MP में नई नवेली दुल्हन को किया टॉर्चर

'पति ने नींद की गोली खिलाकर काट दिये बाल और...', MP में नई नवेली दुल्हन को किया टॉर्चर
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक महिला की शादी हुए एक महीना भी नहीं हुआ था और उसे इस तरह प्रताड़ित किया गया कि, वह शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। उसने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उसने बताया कि उसका पति नींद की गोली खिलाकर उसके बाल काट दिये। साथ ही उसे जलाने का प्रयास भी किया। 

प्राप्त हुई खबर के मुताबिक, 1 महीने पहले शादी हुई नई नवेली दुल्हन ने पति एवं ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने थाना द्वारकापुरी में शिकायत की है कि बीते 1 महीने में पति और ससुराल पक्ष वालों ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। इस शिकायत के आधार पर थाना द्वारकापुरी में दहेज प्रताड़ना एवं मारपीट की धाराओं में पुलिस से मुकदमा दर्ज किया है। द्वारकापुरी थाना में नवविवाहिता ने पुलिस को बताया कि मेरी शादी के 25 दिन हुए हैं। मुझे ससुराल वाले शादी के पश्चात् से ही निरंतर परेशान करते हैं। मेरे साथ मारपीट करते हैं। मेरे बाल भी काट दिए है। मेरे पति सुजीत ने मुझे नींद की गोली खिला कर मेरे बाल काट दिए। मेरे शरीर को जला दिया है। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ बहुत बुरा किया गया है। बुरी तरह से उसके शरीर को दागा गया है।

पीड़िता अंजली ने बताया कि उसकी मां नहीं होने की वजह से उसकी शादी उसके रिश्तेदार ने कराई थी। उसका पति सुजीत मानसिक रूप से ठीक नहीं है। मारपीट में उसके घर वाले भी उसका साथ देते हैं। नव विवाहिता के थाने में मुकदमा दर्ज करवाने के पश्चात् पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। DCP ऋषिकेश मीणा ने बताया कि पीड़िता ने बताया कि एक माह पूर्व ही उसकी शादी हुई है तथा बीते एक महीने में पति और ससुराल पक्ष निरंतर परेशान कर रहा है 2-3 दिन पहले पीड़िता के साथ आरोपी पक्ष ने मारपीट करते हुए उसके बाल काटे एवं आग लगाने का प्रयास भी किया। इससे महिला की साड़ी भी जल गई। मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है, जो हर पहलू पर बारीकी से जांच करेगी तथा अपराधी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

बिहार में चुनाव के बाद हिंसा, दो पक्षों में हुई गोलीबारी

गिरफ्तार हुआ 8 बार मतदान करने वाला शख्स, पूरी पोलिंग पार्टी भी सस्पेंड

MP के नर्सिंग घोटाले मामले में आया नया ट्विस्ट, CBI की टीम ने CBI अफसरों को किया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -