दैवेभो को तोहफा, मिलेगा वेतनमान
दैवेभो को तोहफा, मिलेगा वेतनमान
Share:

भोपाल : प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों समान वेतन देने का निर्णय लेकर त्योहारों का तोहफा दिया है। शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। मंत्रिमंडल ने इसके अलावा अन्य कई निर्णय भी लिये है।

गौरतलब है कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों से जुड़े संगठनों द्वारा लंबे समय से नियमित कर्मचारियों के समान वेतनमान देने की मांग की जा रही थी और इसे लेकर आंदोलनों का भी सहारा लिया गया था। लेकिन अब शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक में इन कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान वेतनमान देने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। बताया गया है कि सरकार के इस फैसले का लाभ प्रदेश भर के कोई चालीस हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा। वेतनमान मिलने के बाद कर्मचारियों को स्थाई कर्मचारियों के रूप में रिकाॅर्ड में दर्ज किया जायेगा।

पुलिसकर्मियों की भी भर्ती

मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश में 6200 पुलिसकर्मियों की भी भर्ती करने संबंधी प्रस्ताव पारित किया गया है। निर्णय लिया गया है कि इसके लिये प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके अलावा कटनी में लाॅजिस्टिक हब बनाने का भी निर्णय लिया है। अभी प्रदेश के कर्मचारियों को सातवां वेतनमान देने का फैसला नहीं लिया जा सका है।

राज्य के कर्मचारियों को इसी वित्तवर्ष में मिलेगा सातवां केंद्रीय वेतनमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -