नवरात्रि के रंग में रंगे फारूक, गौ हत्या न करने की अपील
नवरात्रि के रंग में रंगे फारूक, गौ हत्या न करने की अपील
Share:

जम्मू : जम्मू - कश्मीर में गौमांस विक्रय के प्रतिबंध को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस बीच जम्मू - कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि गाय हमारी भी मां है। इसका पूजन किया जाना चाहिए। नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूख नवरात्रि के रंग में रंगे हुए थे। इस दौरान उन्होंने शिवसेना और डोगरा फ्रंट की ओर से श्री वैष्णो देवी की छड़ी यात्रा में शिरकत की। इस दौरान वे अपने को रोक नहीं सके और भजन भी गाने लगे। संगीत की धुन पर श्रद्धालुओं के साथ उन्होंने भी चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है गीत गाया। उन्होंने माता की ज्योति को अपने कंधों पर उठाकर रखा।

दोपहर लगभग 3 बजे छड़ी यात्रा यहां से निकली और अपने पूर्व संबोधन में फारूक द्वारा गोहत्या न करने का स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गाय हमारी भी माता है। इसका सम्मान किया जाना चाहिए। लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचना चाहिए। न्यायालय का निर्णय आने के बाद इस मामले को तूल दिया गया। उल्लेखनीय है कि जम्मू - कश्मीर हाईकोर्ट ने राज्य में बीफ को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया था। जिसके बाद से राज्य में बीफ विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -