शंभू बॉर्डर पर किसानों का रेल रोको आंदोलन, रद्द हुई कई ट्रेनें
शंभू बॉर्डर पर किसानों का रेल रोको आंदोलन, रद्द हुई कई ट्रेनें
Share:

चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों ने एक बार फिर उग्र आंदोलन आरम्भ कर दिया है। कल बुधवार दोपहर को सैंकड़ों किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो किसान पुलिस से भिड़ गए। किसानों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी तथा ट्रैक पर बैठ गए। वैसे तो किसानों का आंदोलन 13 फरवरी से चल रहा है मगर युवा किसान नेता नवदीप सिंह जलबेहड़ा समेत 3 किसानों की रिहाई के लिए फिर आंदोलन भड़क गया है। इन नेताओं की गिरफ्तारी के पश्चात् अभी तक उन्हें जेल से रिहा नहीं किया गया है। पहले किसान संगठनों ने हरियाणा सरकार को 16 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दे रखा था। तय समय सीमा तक किसान नेताओं को रिहा नहीं किया तो बुधवार 17 अप्रैल से किसानों ने रेल रोको आंदोलन आरम्भ कर दिया है। 

रेलवे ट्रैक पर किसानों के बैठने की वजह से अंबाला-लुधियाना रेल खंड बंद है। अंबाला कैंट से निकलने वाली 36 ट्रेन प्रभावित हुई हैं तथा 11 ट्रेन रद्द हुई हैं। 19 ट्रेनों के संचालन में मार्ग परिवर्तन किया गया है। इन्हें चंडीगढ़ के रास्ते संचालित किया जा रहा है। एक ट्रेन को बीच रास्ते में रद्द करना पड़ा जबकि 5 ट्रेनों को देरी से चलाया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अफसर कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल पर किसान आंदोलन की वजह से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। कुछ ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक रद्द किया गया है।

रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 04745, चूरू-लुधियाना स्पेशल रेल सेवा तारीख 18.04.24 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14815, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश रेल सेवा तारीख 18.04.24 को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेल सेवा (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 14815, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश रेल सेवा दिनांक 18 .04.24 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा अंबाला कैंट से संचालित की जाएगी अर्थात यह रेल सेवा श्रीगंगानगर-अंबाला कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रद्द रेल सेवा (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 04574, लुधियाना -भिवानी पैसेंजर रेल सेवा तारीख 18.04.24 को रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 04571, भिवानी - धुरी पैसेंजर रेल सेवा तारीख 18.04.24 को रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 04572, धुरी -सिरसा पैसेंजर रेल सेवा तारीख 19 .04.24 को रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 04573, सिरसा-लुधियाना पैसेंजर रेल सेवा तारीख 19 .04.24 को रद्द रहेगी।
5. गाड़ी संख्या 04576, लुधियाना - हिसार पैसेंजर रेल सेवा तारीख 18 .04.24 को रद्द रहेगी।
6. गाड़ी संख्या 04575, हिसार -लुधियाना पैसेंजर रेल सेवा तारीख 18 .04.24 को रद्द

कांग्रेस को छोड़ BSP में शामिल हुए देवाशीष जरारिया, पार्टी ने इस सीट से घोषित किया उम्मीदवार

MP में हुई अनोखी शादी, इस लड़की के लिए आई 'श्री कृष्ण' की बारात

'ये विश्‍नौई बिश्‍नौई जो भी है...', एकनाथ शिंदे के बयान पर भड़का बिश्नोई समाज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -