सिंधु बॉर्डर पार करने की इजाजत मिलते ही किसानों ने पुलिस पर किया पथराव
सिंधु बॉर्डर पार करने की इजाजत मिलते ही किसानों ने पुलिस पर किया पथराव
Share:

नई दिल्ली: पंजाब से प्रदर्शन करने के लिए निकले किसानों को दिल्ली आने की इजाजत मिल चुकी है। अब किसान सिंधु बॉर्डर से दिल्ली आ सकेंगे, लेकिन अकेले नहीं बल्कि इस दौरान पुलिस की टीम भी उनके साथ ही रहने वाली है। यह फैसला आने के बाद भी किसानों में आक्रोश देखा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक किसानों ने सिंधु बॉर्डर पर पथराव शुरू कर दिया है।

आपको पता ही होगा कि किसान बीते दिन से ही दिल्ली आने की कोशिश में थे और इस दौरान कई बार उनकी पुलिस के साथ भिड़ंत हुई। जब आज किसानों को सिंधु बॉर्डर पार करने की इजाजत मिली तो देखते ही देखते वहां बवाल मच गया। इसके बाद किसानों की ओर से पथराव होते देखा गया। केवल पथराव ही नहीं बल्कि किसानों ने बैरिकेड भी तोड़ दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इसके जवाब में पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है और आंसू गैस के गोले भी दागे। किसानों के प्रदर्शन को देखकर केंद्र सरकार का कहना है कि वह बातचीत के लिए हमेशा तैयार है।

हाल ही में केंद्र सरकार ने कहा है कि, 'मेरी सभी किसान भाइयों से अपील है कि अपने सभी जायज मुद्दों के लिए केंद्र से सीधे बातचीत करें। आन्दोलन इसका जरिया नहीं है- इसका हल बातचीत से ही निकलेगा'। इन सभी के बीच भी धीरे-धीरे किसानों का प्रदर्शन हिंसक होता नजर आ रहा है।

पूर्व कांग्रेसी पार्षद इशरत जहां को कोर्ट ने दिया एक और झटका, ख़ारिज की जमानत याचिका

बिना मास्क के दुकान में घुस गया शख्स, स्टाफ ने कहा पहनो तो किया ये काम

किसानों को मिली दिल्ली आने की अनुमति, साथ चलेगी दिल्ली पुलिस की टीम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -