PMO के बाहर तमिलनाडु के किसानों ने किया न्यूड प्रोटेस्ट
PMO के बाहर तमिलनाडु के किसानों ने किया न्यूड प्रोटेस्ट
Share:

नई दिल्ली : तमिलनाडु के किसानों ने प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। किसान सूखे की मार से परेशान हैं और इन्हें मुआवजा न मिलने से इनकी हालत और खराब है, जहां किसान खोपड़ी लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कहीं ये किसान कथित तौर पर अपने परिधान निकालकर विरोध कर रहे हैं। तेज धूप के बाद भी किसान विरोध प्रदर्शन में लगे हैं। किसानों का दर्द जानने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन किसानों से चर्चा करने पहुंचे थे।

इसके पहले लोकप्रिय अभिनेता प्रकाश राज भी इन किसानों के पास पहुंचे। उन्होंने कहा था कि इन किसानों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में वे उनसे मिलने पहुंचे हैं जिससे लोगों का ध्यान किसानों की ओर जाए। किसानों ने अपने विरोध के लिए खोपड़ियां रख रखी है, जिसके साथ वे विरोध दर्शाते हैं।

दरअसल ये खोपड़ियां सूखे की मार झेल रहे किसानों की बदहाली और कथित किसान आत्महत्याओं का प्रतीक है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को किसानों से भेंट की थी। उन्होंने कहा था कि जब प्रधानमंत्री देश के अमीरों की सुन लेते हैं तो फिर इन किसानों की क्यों नहीं सुन रहे इनका कर्जा माफ क्यों नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जवाबदारी है कि इनकी आवाज सुनी जाए।

गन्ना किसानों को UP में मिली राहत, मिलेगा बकाया भुगतान, अवैध चीनी मिलों की हो सकती है CBI जांच

2019 आम चुनाव की तैयारी में लगे CM योगी आदित्यनाथ

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लगाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में सेंध!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -