फसलों के उचित दाम नहीं मिलने पर किसानों ने किया अनूठा प्रदर्शन
फसलों के उचित दाम नहीं मिलने पर किसानों ने किया अनूठा प्रदर्शन
Share:

इंदौर/ब्यूरो। मध्यप्रदेश में किसानों की फसलों के लगातार भाव कम होने से किसानों के सामने जीने मरने का संकट पैदा हो गया है। हाल ही में लहसुन के दाम जहां 1 रुपये किलो हो गए हैं। वहीं प्याज भी काफी सस्ता बिक रहा है। यही वजह है कि किसानों ने अनूठा प्रदर्शन किया और लहसुन को सड़क पर ही बिखेर दिया।

इतना ही नहीं केंद्रीय और राज्य कृषि मंत्री के मुखौटे लगाकर ही किसानों ने प्रदर्शन किया। ऐसा किसान इसलिए कर रहे हैं कि यह वही लहसुन है जिसके भाव एक समय आसमान पर हुआ करते थे। अब यह काफी कम हो गए हैं। 1 से 2 रुपये किलो में बिक रहा है। जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिलने के बजाय घाटा हो रहा है। सरकार भी किसानों की तरफ देखने को तैयार नहीं है।


यही वजह है कि किसानों ने एक अनूठा प्रदर्शन किया। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के मुखौटे लगाकर किसान इस प्रदर्शन में शामिल हुए। किसानों का कहना है कि सरकार उनकी उचित मांग मानें नहीं तो उनका आंदोलन और आगे भी जारी रहेगा। किसानों का कहना है 5 हजार लहसुन और प्याज के लिए 2 हजार प्रति क्विंटल भाव देना सुनिश्चित करे और किसानों को राहत दें।

धूमधाम से मनाया जा रहा है राधाअष्टमी का पर्व, राधारानी का हुआ विशेष श्रृंगार

बड़े विवाद में घिरे BJP सांसद ने देवघर DC के खिलाफ दर्ज कराया देशद्रोह का केस

जल्द से जल्द करें इन प्रश्नों के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -