'हथियार लेकर आ रहे किसान', किसानों आंदोलन पर बोले त्रिवेंद्र सिंह रावत
'हथियार लेकर आ रहे किसान', किसानों आंदोलन पर बोले त्रिवेंद्र सिंह रावत
Share:

देहरादून: पंजाब-हरियाणा के किसानों के आंदोलन पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दावा किया कि इसके पीछे राजनीतिक लोग हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बदायूं में थे, जहां उन्होंने खिलाड़ियों एवं महिलाओं के लिए कई सेल्फ-हेल्प समूहों का उद्घटन किया। तत्पश्चात, उन्होंने मीडिया से चर्चा में किसान आंदोलन पर भी प्रतिक्रिया दी।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, "किसानों का आंदोलन किसानों का नहीं बल्कि राजनीतिक है। किसान आंदोलन में जेसीबी, ट्रैक्टर एवं हथियार लेकर पहुंच रहे हैं क्योंकि इस आंदोलन के पीछे सियासी लोग हैं।" उत्तराखंड के हलद्वानी जिले में हुई हिंसा पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने सुनियोजित हिंसा बताया। उन्होंने कहा कि मामले की तहकीकात चल रही है। भाजपा नेता एवं उत्तराखंड के पूर्व सीएम रावत ने कहा कि लोगों ने छतों पर पत्थर जमा किए थे, पुलिस स्टेशन पर हमला किया गया तथा पेट्रोल बम फेंके गए। उन्होंने कहा कि हमला एक सुनियोजित षड्यंत्र था।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह भी कहा कि हिंसा के चलते सार्वजनिक संपत्तियों को हुए नुकसान की भरपाई भी दंगाइयों से की जाएगी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा में 6 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। इस हिंसा में पुलिस कर्मियों एवं पत्रकारों सहित 100 से अधिक लोग कथित रूप से घायल हुए थे। भाजपा नेता ने सपा के प्रमुख अखिलेश यादव के आगामी चुनाव से पहले सरकार द्वारा दबाव बनाने के दावों पर कहा कि उन्हें अपने ही विधायकों पर विश्वास नहीं है, इसलिए वह इस प्रकार के बयान दे रहे हैं। 

'ऐसा बेटा मर जाए, उसे फांसी की सजा हो जाए', UP पुलिस पेपर लीक मामले में बोले आरोपी नीरज के पिता

प्यार में जहर घुल गया! बड़े भाई को ज्यादा प्यार मिलने का शक, छोटे भाई ने ली जान

बीजेपी का गठबंधन भूल गई? कांग्रेस नेता दीक्षित का तीखा जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -