'ऐसा बेटा मर जाए, उसे फांसी की सजा हो जाए', UP पुलिस पेपर लीक मामले में बोले आरोपी नीरज के पिता
'ऐसा बेटा मर जाए, उसे फांसी की सजा हो जाए', UP पुलिस पेपर लीक मामले में बोले आरोपी नीरज के पिता
Share:

बलिया: यूपी पुलिस परीक्षा के पेपर लीक मामले में STF ने नीरज यादव को गिरफ्तार किया है। वो बलिया जिले का रहने वाला है। इस मामले में उसके पिता हरेराम यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उसे फांसी की सजा हो जाए, ऐसा बेटा मर जाए। उन्होंने यहां तक बोल दिया कि वो उसके गार्जियन नहीं है। उसके कारण प्रतिष्ठा चली गई। नीरज के पिता हरेराम ने कहा, मैं गलत का सपोर्ट नही करूंगा। वो भाड़ में जाए। अब हम उसके गार्जियन नहीं हैं। हमारी सारी प्रतिष्ठा चली गई। 

पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार नीरज को स्थानीय लोग राहुल यादव के नाम भी जानते हैं। अपराधी ने भी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दी है। वो पुलिसकर्मी बनना चाहता था। उसके 3 भाई और 1 बहन है। इस मामले में बलिया SP ने कहा कि अपराधी नीरज यादव को STF ने गिरफ्तार किया है। वो फ्रॉड किस्म का व्यक्ति है। लोगों से स्वयं को मर्चेंट नेवी का जवान बताता है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जेल में बंद अपराधियों से जेल में जाकर भी पूछताछ करेगी। आरोप है कि लखनऊ के कृष्णा नगर से 18 फरवरी को नकल करते पकड़े गए छात्र सत्य अमन को वॉट्सएप पर नीरज ने पेपर भेजा था। लखनऊ पुलिस ने छात्र सत्य अमन एवं नीरज को 19 फरवरी को गिरफ्तार किया था। 

नीरज से जब पुलिस टीम ने पूछताछ की थी तो उसने मथुरा के 'उपाध्याय' के माध्यम से पेपर मिलने की बात कही थी। मगर मथुरा का उपाध्याय कौन है, कहां रहता है, यह बात नीरज को नहीं पता थी। पेपर लीक मामले की तहकीकात यूपी STF में एडिशनल एसपी विशाल विक्रम सिंह की टीम कर रही है। दरअसल, उम्मीदवारों ने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर बने एक ग्रुप के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए पेपर लीक का दावा किया। इस ग्रुप का नाम है 'अरुण सर रीजनिंग'। इसी ग्रुप में 18 फरवरी को प्रातः 9:16 मिनट पर पेपर लीक होने का दावा किया गया था। ये स्क्रीनशॉट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है। 

प्यार में जहर घुल गया! बड़े भाई को ज्यादा प्यार मिलने का शक, छोटे भाई ने ली जान

बीजेपी का गठबंधन भूल गई? कांग्रेस नेता दीक्षित का तीखा जवाब

हल्द्वानी में नोट बांटने वाले युवक का रहस्य, जांच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -