बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों को ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया अर्थव्यवस्था की लिए जरूरी
बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों को ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया अर्थव्यवस्था की लिए जरूरी
Share:

फरीदाबाद: बढ़ते तेल के दामों को लेकर हाल ही में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने इसे अर्थव्यवस्था की लिए जरूरी बताया है। वह हाल ही में हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष बने हैं। ऐसे में बीते शनिवार को वह पहली बार फरीदाबाद पहुंचे। यहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक नरेंद्र गुप्ता विधायक राजेश नागर समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यहाँ पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमत के बढ़ने को हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष ने अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी बताया। उनका कहना है कोरोना काल में सब कुछ ठहर गया था। लेकिन कुछ चीजें हैं जिनके ऊपर अर्थव्यवस्था का दायित्व होता है। इसी के साथ उन्होंने कहा, अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि, 'अब इनकी कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ी हुई हैं।'

वहीं कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए अध्यक्ष ने कहा, 'कांग्रेस में नकली किसान भक्त हैं और राहुल गांधी को फसलों की पहचान तक नहीं है। यह लोग सिंघु बॉर्डर पर न्यू ईयर बनाने वालों में से हैं।' वैसे आप सभी को हम यह भी बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद ओपी धनखड़ पहली बार फरीदाबाद पहुंचे।

पुदुचेरी में बोले अमित शाह- 'कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं'

कृष्णा ढाबे के मालिक के बेटे ने तोड़ा दम

लड़की को ऑटो में अगवा कर बजा दिए तेज गाने और लूट ली आबरू, हुए गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -