यूपी की पेंट फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, बगल की फैक्ट्री भी आई चपेट में...
यूपी की पेंट फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, बगल की फैक्ट्री भी आई चपेट में...
Share:

फरीदाबाद: कुछ समय से लगातार बढ़ती जा रही आपदाओं और घटनाओं की समस्या के चलते आज हर कोई परेशान है, इतना ही नहीं हर दिन कोई न कोई इन्ही समस्याओं का शिकार हो कर अपनी जान खो रहा है, वही इस बीच एक और घटना सामने आई है। दरअसल, देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के फरीदाबाद शहर के सेक्टर 27 में मौजूद पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लगने की तहरीर प्राप्त हुई है। पेंट फैक्ट्री में लगी आग ने दूसरी फैक्ट्री को भी चपेट में ले लिया। फिलहाल दमकल के वाहन आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने की वजहों का पता नहीं चल पाया है। 

प्राप्त खबर के अनुसार, आग लगने से एक श्रमिक झुलसा है उसे सर्वोदय हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। वहां पर उसका उपचार चल रहा है। इससे पूर्व 23 फरवरी को भी फरीदाबाद की दो फैक्ट्रियों में आग लग गई थी। दोनों में ही रबड़ तथा प्लास्टिक का कार्य होता था। पहली आग एनएचपीसी चौक स्थित एक रबड़ कंपनी में लगी जबकि दूसरी सरूरपुर औद्योगिक इलाके में थी। वही इस आग से आसपास के लोगों में दहशत उत्पन्न हो गया है।

वही दूसरी तरफ राज्य के गाजियाबाद के साहिबाबाद औद्योगिक इलाके साइट चार स्थित एक फैक्ट्री में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई थी। तहरीर मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची है। आग में एक दर्जन से अधिक लोगों के झुलसने की खबर सामने आई है जिसमें 3 की हालत नाजुक कही जा रही है।

मुख्यमंत्री खट्टर का बड़ा ऐलान, अब एक नहीं दो स्थानों को फिल्म सिटी के लिए किया जाएगा विकसित

दांडी मार्च की 91वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गहलोत ने 'पदयात्रा' को दिखाई हरी झंडी

निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार लॉन्च करेगा 'आत्मनिर्भर निवेशक मित्रा' पोर्टल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -