ऋतिक को टकला कहने पर KRK पर भड़के एक्टर के फैन कह डाली ऐसी बात
ऋतिक को टकला कहने पर KRK पर भड़के एक्टर के फैन कह डाली ऐसी बात
Share:

किसी जमाने में अभिनेता रहे और खुद को मूवी क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद खान उर्फ KRK हरदम बॉलीवुड स्टार्स को ट्रोल करने का मौका ढूंढते रहते हैं। जेल की हवा खा चुके केआरके इन दिनों ऋतिक रोशन को अपना टारगेट बना लेते है। उनकी मूवीज से लेकर उनके लुक्स तक के बारे में KRK बात कर चुके हैं। हाल ही में अपने नए ट्वीट में KRK ने ऋतिक को गंजा बताया था। ऐसे में एक्टर के फैंस ने उन्हें लताड़ लगा दी है। 

KRK ने ऋतिक को बताया गंजा: केआरके ने ऋतिक रोशन का एक अनसीन वीडियो साझा कर दिया था। इस वीडियो में पहली बार ऋतिक के सिर के पीछे के भाग के कम होते बालों को देखा गया। इस वीडियो में पहले ऋतिक रोशन को आते हुए भी देखा जाता है। फिर जैसे ही कैमरा घूमता है ऋतिक के सिर के पीछे का भाग दिखाई देता है। ऋतिक के सिर पर बाल्ड स्पॉट दिखाई देते है। उनके बाल भी कुछ हल्के लग रहे हैं।

वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे ऋतिक रोशन के सिर पर पीछे की तरफ बाल कई स्थान पर कम हैं। हालांकि ये वीडियो कितना सच्चा है हम नहीं कह पाए। कमाल ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, 'जब ऋतिक रोशन अपना हेयर पैच पहनना भूल गए।' बाद में इसी ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए उन्होंने लिखा, 'सॉरी, जब ऋतिक ने अपना हेयर पैच ठीक से नहीं पहना।'  ऋतिक रोशन को हाल ही में आई मूवी विक्रम वेधा में देखा जा चुका है। इस मूवी में उन्होंने विलेन का रोल भी अदा किया है। उनके साथ सैफ अली खान पुलिसवाले के रोल में थे। दोनों एक्टर्स के काम को खूब पसंद किया गया। जल्द ही ऋतिक फिल्म फाइटर में दिखाई देने वाले है। इसमें उनकी हीरोइन दीपिका पादुकोण होंगी। सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म के डायरेक्टर हैं। 

 

 

सलमान ड्रग्स लेता है और एक्ट्रेसेस का तो भगवान ही मालिक है: रामदेव बाबा

'मेरी बेटी को उसकी माँ के साथ मत कम्पेयर करो', लोगों पर भड़के बोनी कपूर

Video: गुस्से में पैपराजी को चिल्लाने लगीं जया बच्चन, नातिन नव्या ने करवाया शांत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -