अनुष्का शेट्टी के जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, हुआ ये बड़ा ऐलान
अनुष्का शेट्टी के जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, हुआ ये बड़ा ऐलान
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अनुष्का ने हर बार अपने अभिनय से प्रशंसकों का दिल जीता है। फिर चाहे बाहुबली में देवसेना कि भूमिका हो या फिर वेदम में सरोजना का। हर बार उनकी भूमिका दमदार होती है। आज अपने जन्मदिन के अवसर पर अनुष्का ने प्रशंसकों को एक स्पेशल तोहफा दिया है।

अपने जन्मदिन के अवसर पर अनुष्का ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है। वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके अपनी फिल्म की खबर दी है जिसे महेश बाबू पी निर्देशित करेंगे। अनुष्का शेट्टी की ये मूवी यूवी क्रिएशन्स बना रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा- सारी बर्थडे विशेज एवं प्यार के लिए। मैं खुशी के साथ आप सभी के लिए अपनी नई मूवी अनाउंस कर रही हूं। मेरी आगामी फिल्म निर्देशक महेश बाबू पी के साथ है।

वही अनुष्का की नई मूवी का नाम अभी तक बताया नहीं गया है मगर शॉर्ट क्लिप में इस मूवी का नाम अनुष्का 48 दिया गया है। वीडियो में कहा गया है कि इसकी शूटिंग शीघ्र ही आरम्भ होने वाली है। इस मूवी को यूवी क्रिएशन्स प्रोडक्शन कंपनी प्रोड्यूस कर रही है जिसने राधे श्याम तथा साहो को भी प्रोड्यूस किया है। यूवी क्रिएशन्स के साथ अनुष्का पहले मिर्ची तथा भागीमथी में काम कर चुकी हैं। अब दोनों तीसरी बार साथ में काम करने जा रहे हैं। अनुष्का के बर्थडे पर कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किए हैं।

बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म ने मचाया धमाल, 3 दिन में तोड़ा रिकॉर्ड

'जय भीम' के विवादित थप्पड़ वाले सीन पर बोले प्रकाश राज- अन्याय के बारे में नहीं दिखा...

26 साल की उम्र में इस मशहूर सिंगर ने दुनिया को कहा अलविदा, प्लेन क्रैश में गई जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -