26 साल की उम्र में इस मशहूर सिंगर ने दुनिया को कहा अलविदा, प्लेन क्रैश में गई जान
26 साल की उम्र में इस मशहूर सिंगर ने दुनिया को कहा अलविदा, प्लेन क्रैश में गई जान
Share:

ब्राजील की जानी मानी मशहूर गायिका मारिलिया मेंडोंका का 26 वर्ष की आयु में एक विमान दुर्घटना में देहांत हो गया। प्राप्त एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके चाचा, निर्माता एवं चालक दल के दो सदस्यों की भी दक्षिण-पूर्वी मिनस गेरैस प्रदेश के एक ग्रामीण क्षेत्र में हादसे में मृत्यु हो गई। दुर्घटना की वजहों का पता लगाने के लिए तहकीकात आरम्भ कर दी गई है। 2019 में एक लैटिन ग्रैमी विजेता, मेंडोंका असफल रिश्तों के साथ महिलाओं के अनुभवों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रख्यात हुई थी। 

वही ब्राजील के देशी संगीत के सबसे बड़े नामों में से एक मेंडोंका ने एक किशोरी के तौर पर अपना करियर आरम्भ किया तथा 2016 में एक राष्ट्रीय स्टार बन गई। उन्हें देश की 'पीड़ा की रानी' के तौर पर जाना जाता था। बीते वर्ष जैसा कि कोरोना संक्रमण की वजह से संगीत कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए थे, तब उन्होंने ऑनलाइन गिग्स की एक श्रृंखला में प्रदर्शन किया। उनमें से एक ने यूट्यूब पर 3।3 मिलियन पीक ऑडियंस के साथ, दुनिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लाइव स्ट्रीम का रिकॉर्ड बनाया।

वही मेंडोंका का दो वर्ष का बेटा है। वह दुर्घटनास्थल से 12 किलोमीटर दूर कैरेटिंगा शहर में शुक्रवार शाम को एक संगीत समारोह में प्रस्तुति देने के लिए तैयार थी। हादसे से कुछ घंटे पहले, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह प्राइवेट प्लेन में चढ़ने की तैयारी कर रही थी। 

'Swiggy' से नाखुश हुआ ये मशहूर अभिनेता, पीएम और सीएम से मांगी मदद

सुशांत सिंह की तरह ही पुनीत राजकुमार की मौत भी नहीं है सामान्य, फैंस ने लगाई जांच की गुहार

मोनालिसा से लेकर संभावना सेठ तक, इंटरनेट पर छाया इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस का दिवाली लुक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -