यूजर बोला- 'शादी में क्यों नहीं बुलाया?', प्रियंका चोपड़ा ने मांगी माफ़ी
यूजर बोला- 'शादी में क्यों नहीं बुलाया?', प्रियंका चोपड़ा ने मांगी माफ़ी
Share:

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा बहुत कम अपने फैंस को जवाब देती हैं लेकिन फिर भी उनके चाहने वालों की लिस्ट बड़ी लम्बी हैं। आज प्रियंका के लाखों-करोड़ों फैंस हैं जो उन्हें प्यार देते हैं। वैसे प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में एक्टिंग का जलवा दिखाया है। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के एक फैन ने उनसे कुछ ऐसा कहा जिसका जवाब एक्ट्रेस ने बहुत की खूबसूरती के साथ दिया है।

जी दरअसल हाल ही में जब एक फैन ने एक्ट्रेस को शादी में नहीं बुलाने की शिकायत की है तो एक्ट्रेस के ऐसा जवाब दिया कि वह देखते ही देखते वायरल हो गया। प्रियंका चोपड़ा ने बीते शुक्रवार रात ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से बात करने के लिए समय निकाला। इस बीच सोशल मीडिया पर एक यूजर ने प्रियंका से कहा, 'मुझे शादी के लिए आमंत्रित क्यों नहीं किया गया? मैं उस समय जोधपुर में आस-पास था।' यह जानने के बाद प्रियंका ने पहले तो यूजर से माफी मांगी, और उसके बाद उन्होंने कहा वह उसे जानती नहीं हैं। आप देख सकते हैं प्रियंका ने जवाब देते हुए लिखा है, 'मुझे खेद है @santoshpatnaik, मुझे लगता है कि मैं आपको नहीं जानती, ताकि एक योगदान कारक हो सकता है।'

इसके बाद प्रियंका ने हंसी वाला इमोजी बना दिया। आप सभी को बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में जोधपुर में शादी की थी। उस दौरान प्रियंका की साही शादी थी जिसकी फोटोज खूब वायरल हुई थीं। उस समय प्रियंका ने हिंदु और ईसाई दोनों धर्म के हिसाब से निक जोनस से शादी की थी और सभी फोटोज ने फैंस का दिल जीता था।

आईएसएसएफ विश्व कप में भारत का नाम हुआ रोशन, विजयवीर सिंह ने जीता रजत पदक

सड़क पर ठुमके लगाते नजर आईं शहनाज गिल, वीडियो वायरल

जमीन के लालच में लड़की को उतारा मौत के घाट, फिर शव के साथ कर डाला ये काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -