जाने माने गायक मोहम्मद अज़ीज को पड़ा दिल का दौरा, निधन
जाने माने गायक मोहम्मद अज़ीज को पड़ा दिल का दौरा, निधन
Share:

मुंबई: हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन और सुपरहिट गाने देने वाले जाने माने गायक मोहम्मद अजीज का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो 64 वर्ष के थे और कोलकाता से एक प्रोग्राम ख़त्म कर मुंबई लौटे थे जब एयरपोर्ट पर ही उनकी तबियत ख़राब हो गई। बता दें कि मोहम्मद अज़ीज के निधन की ख़बर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि सोमवार की रात वो कोलकाता में एक इवेंट के लिए गए था और आज दोपहर जब लौटे तो उनकी एयरपोर्ट पर भी तबियत ख़राब होने लगी थी। 

अदालत ने छात्र को दी हिदायत, कहा देश पर दया करो और इंजीनियरिंग छोड़ दो

यहां बता दें कि उन्होने कार ड्राइवर को तबियत बिगड़ने की जानकारी दी और उन्हें तुरंत नानावटी अस्पताल ले जाया गया, उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। बता दें कि दो जुलाई 1954 पश्चिम बंगाल के अशोक नगर में जन्में मोहम्मद अजीज को उनके कई सुपरहिट गानों के लिए याद किया जाता है। उन्होंने हिंदी के अलावा उड़िया और बांग्ला में भी गाने गाये।

अश्‍लील वीडियो के नाम पर बदमाशों ने लड़की को ब्लैकमेल किया

अस्सी और नब्बे के इस मशहूर गायक को एक समय सिंगिंग में मोहम्मद रफ़ी का उत्तराधिकारी कहा जाता था। उन्होंने अलग अलग भाषाओं में 20 हजार से अधिक गाने गाये। बचपन से ही मोहम्मद रफ़ी के गानों के दीवाने अज़ीज को बॉलीवुड में मुन्ना के नाम से जाना जाता था। बांग्ला फिल्म में गाने से शुरुआत करने वाले अज़ीज को 1986 में अमृत फिल्म में गाने का मौका मिला, जिसमें का गाना 'दुनिया में कितना गम है। हिट रहा l उनकी आवाज़ की लोकप्रियता अमिताभ बच्चन की फिल्म मर्द से और बुलंद हुई जब उन्होंने ‘मर्द तांगेवाला’ गाया।


खबरें और भी 

मध्यप्रदेश चुनाव: भाजपा से एक मात्र मुस्लिम उम्मीदवार है फातिमा

अब रायपुर के कृषि महाविद्यालय में भी मिल सकेगा लजीज और पौष्टिक कड़कनाथ

नशे में धुत डॉक्टर ने किया प्रेगनेंट महिला का आॅपरेशन, मां बच्चे दोनों की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -