अश्‍लील वीडियो के नाम पर बदमाशों ने लड़की को ब्लैकमेल किया
अश्‍लील वीडियो के नाम पर बदमाशों ने लड़की को ब्लैकमेल किया
Share:

हिसार: देश में लगातार बढ़ रहे अपराधों से अब आम आदमी जहां डरने लगा है। वहीं दूसरी ओर इन अपराधों में कमी की कोई गुंजाइश नहीं दिखाई पड़ रही है। जानकारी के अनुसार बता दें कि मॉडल टाउन की एक डांस एकेडमी में ट्रेनिंग ले रही एक युवती के साथ दुष्‍कर्म और ब्‍लैकमेल किए जाने का मामला सामने आया है। वहीं आरोपी कोई और नहीं बल्कि डांस एकेडमी का संचालक ही है। यहां बता दें कि युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एकेडमी के संचालक सलमान ने न केवल उसका अश्‍लील वीडियो बनाया बल्कि शिमला ले जाकर होटल में उसके साथ दुष्‍कर्म भी किया है। 

मध्यप्रदेश चुनाव: भाजपा से एक मात्र मुस्लिम उम्मीदवार है फातिमा

यहां बता दें कि बेहोशी की हालत में उसने लड़की के गले में माला डालकर फोटो खींच ली और उससे पांच लाख रुपए भी मांगने लगा। वहीं युवती ने सलमान के भाई पर भी आरोप लगाया है। इसके साथ ही लड़की की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  जानकारी के अनुसार लड़की करीब ढाई वर्ष से मॉडल टाउन स्थित डांस एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही थी और डेढ़ साल उसकी ट्रेनिंग का जिम्‍मा सैम के पास था। इस दौरान लड़की को कोई दिक्‍कत नहीं हुई, लेकिन बाद में सैम ने उसे एकेडमी के संचालक सलमान से डांस सीखने को कहा।

नशे में धुत डॉक्टर ने किया प्रेगनेंट महिला का आॅपरेशन, मां बच्चे दोनों की मौत

यहां बता दें कि शुरुआत में सलमान उसे ग्रुप में डांसा सिखाता था, लेकिन करीब छह महीने से वह उसे अकेले में डांस ट्रेनिंग देने लगा। यहीं से लड़की की मुसीबत बढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ। युवती का आरोप है कि जब वह डांस ट्रेनिंग करती थी, तब सलमान उसका वीडियो बनाने लगा। बाद में उसने वीडियो एडिट करके उसे अश्‍लील वीडियो में कन्‍वर्ट कर दिया। इसके बाद सलमान ने लड़की को वही अश्‍लील वीडियो दिखाया, तो वह डर गई। वहीं सलमान ने वीडियो घरवालों को दिखाने की धमकी देकर लड़की से एक लाख रुपए ले लिए हैं। 


खबरें और भी 

शिवराज सिंह प्रचार करने में निकले सबसे आगे

मध्‍य प्रदेश चुनाव 2018: इंदौर से जुड़े हैं सलीम खान और उनके बेटे सलमान खान के नाते

अब से दिल्ली, मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों को नहीं हटाना होंगे लैपटॉप, लिक्विड बॉटल्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -