धोखाधड़ी के आरोप में पुणे के मशहूर बिल्डर परांजपे बंधु मुंबई पुलिस की हिरासत में
धोखाधड़ी के आरोप में पुणे के मशहूर बिल्डर परांजपे बंधु मुंबई पुलिस की हिरासत में
Share:

पुणे: मुंबई पुलिस ने वीरवार को बिल्डर्स श्रीकांत परांजपे, शशांक परांजपे और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और व्यापार में जालसाजी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के तहत मुंबई पुलिस के डीसीपी मंजूनाथ सिंगे के ने वीरवार को पत्रकार वार्ता में यह बताया कि, ''मुंबई के विले पार्ले थाने में 70 वर्षीय महिला ने बिल्डर्स श्रीकांत परांजपे, शशांक परांजपे और आर पाटिल के खिलाफ धारा 406, 420, 464, 467, 468 समेत अन्य के तहत मामला दर्ज करवाया है।''

जी दरअसल व्यावसायिक गतिविधियों में जालसाजी में लिप्त होने के आरोप में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है महिला की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस देर रात परांजपे भाइयों को पुणे से मुंबई लेकर आयी थी। वहीँ दूसरी तरफ डीसीपी सिंगे का कहना है कि, "शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में माधव परांजपे और राघवेंद्र पाठक का भी नाम लिया है।''

इसी के साथ मिली जानकारी के तहत जनवरी 2020 में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का एक समान मामला दर्ज किया गया था। उस मामले को लेकर अब भी जांच चल रही है। पुलिस का कहना है जांच अभी शुरुआती दौर में है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल दोनों भाइयों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जी दरअसल दोनों भाइयों पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर महिला को ठगने का आरोप है और इस मामले में मुंबई पुलिस आगे की जांच कर रही है।

कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ ले चुके वकीलों को ही अदालत में एंट्री- राजस्थान हाई कोर्ट का आदेश

सतीश शाह को फिल्म नहीं बल्कि इस मशहूर टीवी सीरियल से मिली थी असली पहचान, अभिनय से लूटा था फैंस का दिल

'फिलहाल 2 मोहब्बत' :एक बार फिर साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और नूपुर सेनन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -