नहीं रहे 'लापतागंज के मशहूर एक्टर, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
नहीं रहे 'लापतागंज के मशहूर एक्टर, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
Share:

'लापतागंज' अभिनेता अरविंद कुमार को लेकर एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 12 जुलाई को हार्ट अटैक पड़ने से अभिनेता का निधन हो गया है। अरविंद कुमार टीवी के मशहूर कॉमेडी शो 'लापतागंज' में चौरासिया का किरदार निभाने के लिए जाने जाते थे। सिंटा के अध्ययक्ष मनोज जोशी ने अरविंद कुमार के निधन की खबर को कंफर्म किया है। उन्होंने अरविंद कुमार के निधन की खबर कंफर्म करते हुए कहा- उनका निधन 12 तारीख को दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ है। अरविंद फिलहाल काम की तलाश में थे। कोरोना के चलते काम ना मिलने के कारण वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। 

'लापतागंज' के लेखक अश्विनी धीर ने मीडिया से चर्चा के चलते बताया- मैं अरविंद को अपने प्रोजेक्ट्स में निरंतर काम देता रहा हूं। मेरा प्रयास यही रहा है कि इन एक्टर्स को कुछ ना कुछ काम मिलता रहे। वो आर्थिक तौर पर कितने मजबूत थे, नहीं पता, लेकिन यह जानता हूं कि उसे काम की बहुत आवश्यकता थी। मैंने जून में ही उसके साथ हमारी फिल्म की शूटिंग की है। मेरी आने वाली फिल्म में उसने 4 से 5 दिन की शूटिंग की है। मैं अभी लोनावला में था, जब उसकी मौत की खबर मिली। पता चला कि किसी सेट स्टूडियो में उसे काम करते समय दिल का दौरा पड़ा है।

अरविंद कुमार का जन्म उत्तर प्रदेश के शामली में हुआ था। 1998 में उन्होंने थिएटर से अभिनय का आरम्भ किया था। तत्पश्चात, वो नाटकों में काम करने लगे। अभिनय में करियर बनाने के लिए 2004 में उन्होंने मुंबई की तरफ रुख किया। मुंबई आकर करियर बनाना सरल नहीं था। लेकिन वो संघर्ष करते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ते गए। 

भारतीय छात्रों के लिए फ्रांस ने और बड़ा किया दायरा, पीएम मोदी के दौरे पर किया ये बड़ा ऐलान

बिग बॉस OTT 2 बना लड़ाई का अखाड़ा, आपस में भिड़े ये कंटेस्टेंट

26 महीने जेल में रहे एक्टर का झलका दर्द, बोला- 'कीड़े वाली दाल...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -