महाकाल के दर्शन कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, कार पलटने से एक की मौत
महाकाल के दर्शन कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, कार पलटने से एक की मौत
Share:

उज्जैन। महाकाल के दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की कार हादसे का शिकार हो गई। जिस हादसे में एक की मौत और 10 से अधिक परिवार के लोग घायल हो गए। दरअसल उज्जैन में स्थित महाकाल के दर्शन कर एक परिवार शुक्रवार रात नागदा के पास स्थित ग्राम बनबनी लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक मक्सी के ग्राम जमालपुरा का रहने वाला बताया जा रहा है। इस भयानक हादसे में करीब 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे की जानकारी देते हुए टीआइ अशोक शर्मा ने बताया, घटना शुक्रवार देर रात मालीखेड़ा फंटे की है।  बनबनी का रहने वाला राजपूत परिवार महाकाल लोक के दर्शन करने आया था। लेकिन वापसी में उज्जैन-नागदा स्टेट हाइवे पर एक बाइक चालक को बचाने के चक्कर में परिवार की कार पलट गई। इस दुर्घटना में मक्सी निवासी हरि सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। एवं घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उन्हेल भेजा गया। जिसके बाद हालत गंभीर होने पर उज्जैन जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

हादसे की आगे जानकारी देते हुए अशोक शर्मा ने बताया की दुर्घटना में करीब 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें चार बच्चे भी है और आठ महिला एवं तीन पुरुष शामिल हैं। एवं जिसकी हादसे में मौत हुई है वह ग्राम बनबना में मेहमान के रूप में आया था। इस दुघटना में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को उज्जैन के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। बताया जा रहा है की बाइक सवार को बचाने में हादसा हुआ था।

पठान फिल्म का विधानसभा में उठेगा मुद्दा, शाहरुख़ की बढ़ सकती है मुश्किल

भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर बोले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

'MP के मंत्री को बना देना चाहिए सेंसर बोर्ड का चेयरमैन', RJD सांसद का आया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -