अवैध हथियार कारखाना पर पुलिस का हमला
अवैध हथियार कारखाना पर पुलिस का हमला
Share:

बांदा। पुलिस ने बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने अवैध हथियार बनाने के, कारखाने का भंडाफोड़ किया। यहां से पुलिस ने, हिस्ट्रिीशीटर आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने यहां से 3 अन्य आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने अपराधियों के कब्जे से 1 रायफल, 21 देसी बंदूक व अन्य हथियार बरामद किए। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि, क्षेत्र के पथनौड़ा डेरा के नाले के समीप, अवैध हथियार निर्माण करने की फैक्ट्री चलाई जा रही है।

ऐसे में पुलिस यहां पहुंची। पुलिस ने यहां छापामार कार्रवाई की। इस दौरान, यहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जिन लोगों ने पुलिस को देखा, वे बचकर भागने लगे। कुछ लोग अपने साथ हथियार भी ले भागे। तो कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने क्षेत्र की जांच की तो, उसे क्षेत्र से फैक्ट्री मेड 315 बोर की रायफल, 21 देशी बंदूकें, आधा दर्जन 315 बोर के तमंचे व शस्त्र निर्मित करने के उपकरण आदि मिले।

हिस्ट्रीशीटर और पूर्व डकैत सरदानर नत्थू यादव, गंगा निषाद, अरविंद यादव और जगतनारायण को पकड़ लिया गया। अब इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि, पकड़े गए आरोपियों से कई वारदातों को लेकर जानकारी सामने आ सकती है, इन लोगों में से नत्थू सरदार के विरूद्ध हत्या, लूट, डकैती आदि से जुड़े 53 प्रकरण दर्ज हैं।

पार्किंग पर लगाकर भूल गया कार, 20 साल बाद आया याद

श्रीनगर में पुलिस जाँच टीम पर आतंकी हमला

बिहार में जहरीली शराब ने फिर ली जान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -