बालू माफिया के संघर्ष में मारा गया रणवीर सेना का पूर्व कमांडर
बालू माफिया के संघर्ष में मारा गया रणवीर सेना का पूर्व कमांडर
Share:

सासाराम। मुफस्सिल थाने के दुर्गापुर गांव में सोन उच्चस्तरीय नहर के किनारे दो आपराधिक गुट भिड़ गए। इन गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों ओर से गोलियां चलीं। गोलीबारी में करीब 3 लोगों की मौत हो गई। जानकारी सामने आई है कि, गोलीबारी में रणवीर सेना का पूर्व क्षेत्रीय कमांडर धनजी सिंह भी मारा गया है। इस मामले में डीएसपी आलोक रंजन ने घटना की पुष्टि कर दी है।

हालांकि घटना के कारणों को लेकर जानकारी नहीं मिल सकी है। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बालू से लदे ट्रैक्टर और दूसरे वाहन जा रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र में गोलियां चल गईं। गोलीबारी से क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन, तब तक दोनों गुटों के कुछ लोगों को गोलियां लग गई थीं। पुलिस को भी गुटों को रोकने के लिए, काफी प्रयास करने पड़े। दोनों गुटों की फायरिंग में लगभग 50 राउंड गोलियां चलाई जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि, गोलीबारी बालू के अवैध धंधे में वसूली को लेकर की गई। यहां पर नदी किनारे से बालू रेत का अवैध खनन होता है और, कथित तौर पर इस कार्य में बालू माफिया सक्रिय है।

सऊदी अरब के शाही महल पर हुई फायरिंग

टॉयलेट करने उतरे विधायक पर फायरिंग

गोलीबारी की वजह से 'ब्लेड रनर 2049' का प्रीमियर रद्द

अंधाधुंध फायरिंग के बीच सड़क पर यूँ पड़ा था एक कपल,तस्वीर हो रही वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -