गुरदासपुर हमले को लेकर जताया विरोध, जलाया पाकिस्तान का झंडा
गुरदासपुर हमले को लेकर जताया विरोध, जलाया पाकिस्तान का झंडा
Share:

गुरदासपुर ​: गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले को लेकर पूर्व सैनिकों ने भी अपना विरोध प्रकट किया है। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने क्षेत्र के पोलिटेक्निक काॅलेज के समीप स्थित चार राह पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। 

इस दौरान पाकिस्तान का ध्वज भी जलाया गया। दूसरी ओर पूर्व सैनिकों द्वारा की जा रही वन रैंक वन पेंशन संबंधी भूख हड़ताल का समर्थन किया गया। इस दौरान 43 वें दिन भी जारी रहने वाली भूख हड़ताल का उल्लेख कर कहा गयाकि पूर्व सैनिकों को वन रेंक वन पेंशन दिया जाना चाहिए। 

अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए पूर्व सैनिकों द्वारा कहा गया कि पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया गया। दूसरी ओर यह भी कहा गया कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। दूसरी ओर आतंकवाद के विरूद्ध सभी को एकजुट होकर लड़ना होगा। देश के पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम का निधन एक ऐसा लाॅस है जिसे कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता।

मामले में यह कहा गया कि भूख हड़ताल पर बैठने वालों में सारजेंट गुरदेव सिंह सूबेदार जरलैल सिंह हवलदार राजपाल हवलदार मामराज हवलदार दीदार सिंह सिपाही बाबू सिह कार्पोरल एसएस मान हवलदार बलवंत वारंट अधिकारी पीआर छाबड़ा सूबेदार अंतर सिंह मुलतानी आदि मौजूद थे। मामले में यह कहा गया है कि चांदना सचिव खुशवीर सिंह नरेंद्र शर्मा सूबेदार अनूपसिंह सैनी  जयवीर सिंह महिंद्रा पाल धर्मपाल ओम प्रकाश सुलखण सिंह कैप्टन गुलजार सिंह दलबीर सिंह कुलदीप सिंह आदि शामिल रहे। 

विरोध प्रदर्शन के दौरान एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अंतर सिंह मुल्तानी को 14 मई वर्ष 2002 की वह बात याद आ गई जिसमें उन्होंने अपनी दो संतानों को खो दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जम्मू क्षेत्र में फौजी क्वाटरों पर हमला कर दियाथा जिसमें करीब 40 बच्चे मारे गए थे उनकी एक लड़की और एक लड़का भी इस हमले की भेंट चढ़ गए थे। गुरदासपुर में हुए हमले से उस तरह के हमले की याद ताज़ा हो गई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -