100 दिनों पूरे होने के बाद भी सिनेमा घरों में राज कर रही कांतारा
100 दिनों पूरे होने के बाद भी सिनेमा घरों में राज कर रही कांतारा
Share:

'कांतारा' ने 2022 में जिस तरह दर्शकों के दिलों पर भी राज कर चुकी है, वह किसी जादू  से कम नहीं कहा जा रहा है। होम्बले फिल्म्स ने भारत के दिल से 'कांतारा' की मनोरंजक और आकर्षक कहानी के साथ अपनी ब्लॉकबस्टर लिस्ट में एक और गौरव भी जोड़ चुकी है। इस मूवी ने पहले दिन से न सिर्फ दर्शकों के मन पर अपनी अलग छाप छोड़ दी है, बल्कि दुनिया भर से सरहाना हासिल की। 20 सितंबर को रिलीज हुई इस मूवी ने आज सिनेमाघरों में अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं।

ऐसे में होम्बले फिल्म्स के इतिहास में इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर मूवी के 100 डे पोस्टर के साथ एक नोट शेयर किया और कैप्शन में लिखा - "ಬೆಳಕು..!! ಆದರೆ ಇದು ಬೆಳಕಲ್ಲ ೧00 ದಿನದ ದರ್ಶನ #DivineBlockbusterKantara के 100 दिन पूरे होने का सेलिब्रेशन,  एक ऐसी मूवी जिसे हम हमेशा याद रखने वाले है, जिसने हमें अपनी जड़ों की तरफ वापस खींचा और हमें अपनी परंपराओं से हैरान कर चुके है। कुडोस जिन्होंने इस फिल्म को बनाया। #Kantara #100DaysOfKantara"

कांतारा 2022 की कुछ सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है जो वास्तव में वर्ष की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इस मूवी ने न केवल दर्शकों से अपार प्यार हासिल किया बल्कि क्रिकेट से लेकर मनोरंजन और भारत मंत्रालय तक के विभिन्न इलाकों की जानी मानी और मशहूर हस्तियों ने मूवी को स्वीकार किया और फिल्म के लिए अपना समर्थन और प्यार भी दिखा दिया है। यहां गौर करने वाली एक और बात यह है कि फिल्म की ओटीटी रिलीज के उपरांत भी यह सिनेमाघरों में लगी हुई है और दर्शकों द्वारा देखी जा रही है। ऐसे में कह सकते है कि मूवी के लिए लोगों का क्रेज अब भी कम नही हो पाया है।

कांतारा का कन्नड़ वर्जन और हिंदी वर्जन 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रिलीज कर दिया गया है। मूवी का लेखन और निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया हैं। होम्बले फिल्म्स के तहत विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा द्वारा निर्मित इस मूवी में ऋषभ शेट्टी, सप्तमी गौड़ा और किशोर कुमार जी प्रमुख भूमिकाओं में बने हुए है।

58 वर्ष की उम्र में चौथी बार शादी करने जा रहा ये अभिनेता

विजय संग न्यू ईयर सेलिब्रेट करती हुई नजर आई रश्मिका

सामने आया 'फटाफटी' का शानदार पोस्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -