'पूरा झारखंड जानता है, मैंने DSP बनाया', आखिर क्यों अफसर की पत्नी ने दे डाला ये बड़ा बयान?
'पूरा झारखंड जानता है, मैंने DSP बनाया', आखिर क्यों अफसर की पत्नी ने दे डाला ये बड़ा बयान?
Share:

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ के DSP किशोर रजक पर पत्नी वर्षा श्रीवास्तव ने कई बड़े इल्जाम लगाए हैं। दरअसल, पुलिस अफसर किशोर रजक ने एक वीडियो जारी कर बोला था कि उनकी पत्नी उनके साथ मारपीट करती है और फिर उनके खिलाफ ही उल्टा मारपीट का मुकदमा दर्ज करवा देती है। किन्तु इन आरोपों को वर्षा ने पूर्ण रूप से गलत बताया है। यहां तक कि वर्षा ने कहा कि पुलिस अफसर ने एडिटेड वीडियो साझा किया है। मीडिया से चर्चा करते हुए वर्षा ने किशोर रजक की ओर से लगाए गए सभी आरोपों का जवाब दिया। वर्षा ने कहा कि पति किशोर रजक उनके कारण ही डीएसपी बन पाए हैं। उन्होंने कहा- पूरा झारखंड जानता है कि मैंने उन्हें DSP बनाया है। पढ़ाई में मदद के लिए मैंने किशोर को लाखों रुपए दिए थे।

किशोर रजक से पहली मुलाकात के बारे में चर्चा करते हुए वर्षा ने कहा- वर्ष 2014-15 के चलते हमारी पहली मुलाकात हुई थी। किशोर UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली आए थे। तब मैं दिल्ली में नौकरी करती थी। किशोर को पढ़ाई के चलते कई मौकों पर मैंने रूपये दिए थे। उन पर लाखों रुपए खर्च किए। यहां तक कि ट्रेंनिग के समय भी मैंने रूपये दिए थे। वर्षा ने बताया कि DSP बनने के बाद किशोर ने वर्ष 2017 में शादी की। उनका कहना है कि 29 नवंबर को बनारस के एक अदालत में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी हुई।

वही इससे पहले किशोर रजक ने इल्जाम लगाया था कि पत्नी ने बलात्कार की धमकी देकर उनसे शादी की थी। उन्होंने लिखा था- Mariage is Trapped and Accidental। जवाब में वर्षा ने कहा- धमकी देकर कोई अदालत में शादी कैसे कर सकता है? वह भी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत। वर्षा ने बताया कि शादी के बाद से किशोर रजक ने विवाद आरम्भ कर दिया था। किशोर के परिवारवाले उनकी दूसरी शादी करवाना चाहते थे। वर्षा ने कहा- किशोर के परिवारवालों की ओर से 50 लाख रुपए दहेज की मांग की गई थी। वर्षा ने पति किशोर रजक पर अन्य महिला से संबंध होने का भी इल्जाम लगाया। उन्होंने कहा- एक महिला के साथ उनके संबंध हैं। किशोर रजक घर से कई-कई दिन गायब रहते हैं। होटल एवं सर्किट हाउस में रात गुजारते हैं।  वर्षा श्रीवास्तव ने बताया कि पति किशोर रजक और उनके परिवार वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जनवरी 2022 में पहली बार FIR दर्ज करवाई थी। वर्षा ने बताया कि इस मामले में अदालत में लिखित माफीनामा दाखिल करने के बाद किशोर कुमार को बेल मिली थी। मगर वर्षा ने बताया कि बेल पर छूटने के बाद पति दोबारा उन्हें प्रताड़ित करने लगे। वर्षा के अनुसार, इसके बाद किशोर रजक ने ज्यूडिशियल सेपरेशन के लिए रामगढ़ के एक अदालत में अर्जी दे दी। 11 अगस्त को अदालत ने इस मामले में पत्नी वर्षा के पक्ष में फैसला सुनाया। वर्षा ने बताया कि अदालत में कहा गया- सिर्फ पत्नी को हैरेस करने के नियत से यह अर्जी दी गई थी। वर्षा ने कहा- मेरे पक्ष में फैसला आने के बाद किशोर फिर से मुझे मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने लगे। इसकी लिखित शिकायत मैंने डीजीपी झारखंड और झारखंड उच्च न्यायालय में रिट पेटिशन के द्वारा की। वर्षा ने बताया कि बच्चे के खर्चे के लिए उन्होंने डिस्ट्रिक्ट जज के पास शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

सरेराह चाकू से हमला करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

'मजहबी नफरत' की भेंट चढ़ा था कर्नाटक का हर्षा, NIA की 750 पेज की चार्जशीट में बड़ा खुलासा

दो गुटों में लड़ाई के बीच हुई 2 दोस्तों की मौत, जानिए पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -