राजस्थान , छत्तीसगढ़ में बहुमत वही म.प्र में भी सबसे बड़ी कांग्रेस
राजस्थान , छत्तीसगढ़ में बहुमत वही म.प्र में भी सबसे बड़ी कांग्रेस
Share:

नई दिल्ली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के मुताबिक, कांग्रेस ने भाजपा से छत्तीसगढ़ छीन लिया है। राजस्थान में भी हर 5 साल में सरकार बदलने का 25 साल से चल रहा ट्रेंड कायम है। कांग्रेस यहां बहुमत के साथ वापसी करती दिख रही है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही 100 सीटों के पार हैं, लेकिन कांग्रेस बहुमत के ज्यादा नजदीक दिख रही है। उधर, तेलंगाना में दूसरी बार टीआरएस सत्ता हासिल करने में कामयाब रही है। मिजोरम में एमएनएफ को जीत मिली।

पीएम ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिणामों पर कहा- हम विनम्रता के साथ जनादेश को स्वीकार करते हैं। वही उन्होंने कहा मैं छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश के लोगों को बधाई देता हूं कि उन्होंने हमें सेवा करने का मौका दिया। भाजपा की सरकारों ने इन राज्यों में लोगों की भलाई के लिए अथक परिश्रम किया। कांग्रेस को उसकी जीत के लिए बधाइयां। मैं तेलंगाना में केसीआर गारू को भी जीत के लिए बधाई देता हूं। मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट को शानदार जीत के लिए शुभकामनाएं।

कार्यकर्ताओं को बधाई : राहुल 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव नतीजों के बाद मंगलवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने जीत के लिए जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी। वही राहुल ने कहा - नतीजों से यह साफ है कि देश नोटबंदी, जीएसटी, बेरोजगारी से खुश नहीं है। देश प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष के काम से खुश नहीं है। भाजपा की विचारधारा अलग है। हम उसके खिलाफ लड़ेंगे और उन्हें हराएंगे। आज हराया है और 2019 में भी हराएंगे। लेकिन, हम किसी से भारत को भारत मुक्त करना, देश से निकालना नहीं चाहते हैं। मैंने मोदीजी को देखकर सीखा कि क्या नहीं करना चाहिए। मोदी अहंकार में आकर देश की धड़कन नहीं सुन रहे। 2014 की हार के बाद मैंने विनम्रता सीखी। पांच साल पहले मोदीजी को काफी अच्छा मौका मिला था। वह देश को बदल सकते थे। पर उन्होंने उसे गंवा दिया। 

विधानसभा चुनाव 2018 : पांचों राज्यों में मुरझाया कमल, 3 में मजबूत हुआ हाथ, जानिए दिग्गजों का हाल ?

छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम लाइव: ख़त्म हुआ रमन 'राज', कांग्रेस के सिर सजा 'ताज'

मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम लाइव: राज्य में त्रिशंकु विधानसभा, किंग मेकर की भूमिका में तीसरा मोर्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -