भारत रत्न अटल जी का नहीं मिला शैक्षणिक रिकाॅर्ड
भारत रत्न अटल जी का नहीं मिला शैक्षणिक रिकाॅर्ड
Share:

कानपुर : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का शैक्षणिक रिकाॅर्ड नहीं मिल रहा है। माना जा रहा है कि यह रिकाॅर्ड गायब हो गया है। अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 1950 में कानपुर के डीएवी काॅलेज से लाॅ की पढ़ाई की। इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक डाॅक्यूमेंट्री बनाने के लिए काॅलेज से वाजपेयी का रिकाॅर्ड मांगा गया। मामला सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विश्विद्यालय पहुंचे।

इस मामले को कुलपति के सामने रखा गया।कार्यकर्ताओं ने कुलपति से भेंट कर शैक्षणिक रिकाॅर्ड को उपलब्ध करवाने की मांग भी की। अब कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है और कहा है कि रिकाॅर्ड नहीं मिला तो कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे।

विश्व विद्यालय प्रशासन द्वारा पूरे मसले की खोज कर रहा है। इस मामले में प्रशासन द्वारा कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजेपयी के जीवन पर डाॅक्युमेंट्री तैयार कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने विश्व विद्यालय से जानकारी मांगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -