केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की आवाज़ सुन फूली नहीं समाई CBSE 12वीं टाॅपर रक्षा गोपाल
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की आवाज़ सुन फूली नहीं समाई CBSE 12वीं टाॅपर रक्षा गोपाल
Share:

नोएडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा बारहवीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रक्षा गोपाल को 99.6 प्रतिशत अंक मिले हैं। उनकी इस उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उन्हें शुभकामनाऐं दीं। उन्होंने कहा कि अपना परीक्षा परिणाम जानने हेतु वह इंटरनेट देख ही रही थीं और इसी दौरान उनके पास केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का फोन आया। फोन पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की आवाज़ सुनकर वे बेहद प्रसन्न हुईं।

उन्होंने प्रकाश जावड़ेकर से राजनीति विज्ञान विषय लेकर अध्ययन करने की बात कही। केंद्रीय मंत्री का फोन आने से वे बेहद प्रसन्न हुईं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के संदेश को भी ध्यान से सुना। गौरतलब है कि इस परीक्षा में प्रथम स्थान पर रही रक्षा गोपाल को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने फोन पर परिणाम की जानकारी देते हुए शुभकामना दी। रक्षा को इस परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक कुल योग के तौर पर मिले हैं।

अब वह दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम महाविद्यालय से राजनीति शास्त्र का अध्ययन करना चाहती है। वह चाहती है कि वह भारत में ही रहकर कुछ अच्छा कार्य करे मगर कैरियर या फिर उच्च शिक्षा को लेकर विदेश जाने से उसे परहेज नहीं है। रक्षा द्वारा रविवार को सेक्टर 61 के अपने निवास पर लोकप्रिय समाचार पत्र से अपने अनुभव बांटे।

इस दौरान उन्होंने बताया कि पढ़ाई को घंटों में विभाजित किया जाना कुछ कठिन था मगर प्रतिदिन वह लगभग 7 से आठ घंटे का अध्ययन करती हैं। उन्हें हिंदी के अलावा फ्रेंच भाषा का ज्ञान है। रक्षा के पिता गोपाल पी.श्रीनिवासन,गुजरात राज्य पेट्रोलियम कॉरपोरेशन में मुख्य वित्त अधिकारी सीवीओ हैं। उनकी मां रजनी गृहिणी हैं।

CBSE 12वी में 99.6% अंक हांसिल करने वाली रक्षा करना चाहती है देश सेवा

CBSE 12th का रिजल्ट घोषित, नोएडा की रक्षा बनी टॉपर

लम्बे इंतजार के बाद आज जारी होंगे CBSE Class 12 के परिणाम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -