CBSE 12वी में 99.6% अंक हांसिल करने वाली रक्षा करना चाहती है देश सेवा
CBSE 12वी में 99.6%  अंक हांसिल करने वाली रक्षा करना चाहती है देश सेवा
Share:

नोएडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा बारहवीं की परीक्षा के परिणाम आ जाने के बाद विद्यार्थियों में उत्साह का संचार हो गया था। बड़े पैमाने पर विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जाने। इस परीक्षा में प्रथम स्थान पर रही रक्षा गोपाल को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने फोन पर परिणाम की जानकारी देते हुए शुभकामना दी। रक्षा को इस परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक कुल योग के तौर पर मिले हैं। अब वह दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम महाविद्यालय से राजनीति शास्त्र का अध्ययन करना चाहती है।

वह चाहती है कि वह भारत में ही रहकर कुछ अच्छा कार्य करे मगर कैरियर या फिर उच्च शिक्षा को लेकर विदेश जाने से उसे परहेज नहीं है। रक्षा द्वारा रविवार को सेक्टर 61 के अपने निवास पर लोकप्रिय समाचार पत्र से अपने अनुभव बांटे। इस दौरान उन्होंने बताया कि पढ़ाई को घंटों में विभाजित किया जाना कुछ कठिन था मगर प्रतिदिन वह लगभग 7 से आठ घंटे का अध्ययन करती हैं।

उन्हें हिंदी के अलावा फ्रेंच भाषा का ज्ञान है। रक्षा के पिता गोपाल पी.श्रीनिवासन,गुजरात राज्य पेट्रोलियम कॉरपोरेशन में मुख्य वित्त अधिकारी सीवीओ हैं। उनकी मां रजनी गृहिणी हैं। सेक्टर.61 के बहुमंजिला अपार्टमेंट में रहने वाली रक्षा की बड़ी बहन प्रेरणा ने तीन साल पहले 12वीं कक्षा में 95.20 फीसद अंक हासिल किए थे। प्रेरणा डीयू के इंस्टीट्यूट आॅफ होम इकोनॉमिक्स से बीएससी बायो.केमिस्ट्रीद्ध की पढ़ाई कर रही हैं। उन्हें पियानों बजाना, गाना गाना और कुछ लिखने में इंट्रेस्ट है।

CBSE 12th का रिजल्ट घोषित, नोएडा की रक्षा बनी टॉपर

CBSE Class 12 Results: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने घोषित किए 12वीं के नतीजे

लम्बे इंतजार के बाद आज जारी होंगे CBSE Class 12 के परिणाम

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -