माल्या हुआ भगोड़ा घोषित !
माल्या हुआ भगोड़ा घोषित !
Share:

मुंबई: उद्योगपति और बियर किंग वियज माल्या को भगोड़ा घोषित कर दिया गया। दरअसल विजय माल्या  बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने के कारण ईडी द्वारा दोषी माने गए थे। दरअसल माल्या पर बैंकों का 9 हजार करोड़ रूपए का कर्ज बकाया रहने और विदेश जाने के कारण आरोपी कहा गया।

विजय माल्या को भगोड़ा घोषित किए जाने के ही साथ ईडी उन्हें नोटिस भी जारी कर चुकी है। इतना ही नही विजय माल्या पर जो आरोप लगाए गए थे वे मनी लाॅन्ड्रिंग के तहत लगाए गए थे।

उन्होने बैंकों का कर्ज नहीं चुकाया। दूसरी ओर उनके लंदन में होने की बात भी कही गई। सरकार पर माल्या को लेकर कई तरह के सवाल भी किए गए। इस दौरान सरकार पर विपक्ष यह आरोप लगाता रहा कि वे बैंकों की राशि चुकाए बिना भाग गए हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -