दुल्हे-दुल्हन ने कर लिया एक-दूसरे को पसंद, लेकिन दोनों की शादी के आड़े आ गए PM मोदी
दुल्हे-दुल्हन ने कर लिया एक-दूसरे को पसंद, लेकिन दोनों की शादी के आड़े आ गए PM मोदी
Share:

कानपुर​ : क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी किसी की शादी टूटने का कारण बन सकते है। है न हैरानी वाली बात लेकिन यह सच है। दुल्हे को दुल्हन पसंद थी और दुल्हन को दुल्हा, लेकिन फिर भी दोनों की शादी के आड़े आ गए मोदी। दरअसल लड़का पीएम मोदी का डाइ हार्ड फैन था और लड़की को मोदी की आर्थिक नीतियों से परेशानी थी।

इसी बात को लेकर दोनों ने रिश्ता तोड़ लिया। परिजनों ने दोनों को एक-दूसरे को समझने के लिए अकेला छोड़ा था, लेकिन बात जब चली तो दूर तलक गई और बात राजनीति तक पहुंची और फिर आर्थिक नीतियां और फिर शादी ही टूट गई। 3 जुलाई को दोनों परिवार गांधीनगर स्थित एक मंदिर में मिले। लड़की सरकारी नौकरी में थी जबकि लड़का बिजनेसमैन था।

लड़की ने कहा कि मोदी की आर्थिक नीतियां देश के हितों के अनुरूप नहीं है। इस पर लड़का बिफर उठा और कहा कि मोदीजी देश को तरक्की के रास्ते पर ले जा रहे हैं। धीरे-धीरे बहस गरम हो गई औऱ दोनों इस कदर खफा हो गए कि दोनों चलते बने। लड़के का कानपुर में ऑटो पार्टस का बिजनेस है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -