Aug 28 2016 09:58 PM
चंबा: देशभर में बाढ़ का दौर समाप्त होने के बाद अब हिमाचल प्रदेश का चंबा जिला प्राकृतिक आपदा की मुश्किलें झेल रहा है। जी हां यहां भूकंप के झटकों का अनुभव किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2.48 बजे भूकंप के झटकों का अनुभव किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 आंकी गई। इस दौरान यह कहा गया है कि भूकंप के झटकों से घबराकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए हैं।
गौरतलब है कि भूकंप आने से चंबा समेत तीसा, भरमौर, सलूणी में भी लोग दहशत में आ गए लेकिन यहां पर किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान का अंदेशा नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप आने पर लोगों के आसपास की वस्तुऐं हिलने लगीं।
इतना ही नहीं लोग इमारतों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे। कुछ लोग खुले मैदानों में चले गए लेकिन पर्वतीय क्षेत्र होने के कारण यहां पर भूस्खलन और अन्य नुकसान का अंदेशा बना रहा। लोग एहतियातन घरों से निकलकर बाहर आ गए।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED