जयमाला के दौरान अचानक दूल्हे ने जबरन कर दिया दुल्‍हन को KISS, बैरंग लौटी बारात
जयमाला के दौरान अचानक दूल्हे ने जबरन कर दिया दुल्‍हन को KISS, बैरंग लौटी बारात
Share:

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दूल्हे ने ऐसी हरकत कर दी कि शादी कार्यक्रम में लाठी-डंडे चल गए। दुल्हन पक्ष के लोगों ने ना केवल दूल्हे की पिटाई की बल्कि बारातियों को भी खूब पीटा। तत्पश्चात, दूल्हे पक्ष ने दूसरी ओर के लोगों पर पथराव आरम्भ कर दिया। इस घटना से बारात में भगदड़ मच गई। आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को चोटें आई हैं। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। 

प्राप्त खबर के अनुसार, थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला अशोकनगर में शादी कार्यक्रम चल रहा था, तभी जयमाला के चलते दूल्हे ने स्टेज पर ही सबके सामने दुल्हन को किस (Kiss) कर दिया। दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन पक्ष के लोग भडक़ गए। उन्होंने दूल्हे समेत बारातियों की पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में खूब मारपीट होने लगी। गुस्से में दूल्हे पक्ष के लोग भी दूल्हन पक्ष पर टूट पड़े। उन्होंने लाठी, डंडों, सरिया से हमला करने के साथ पथराव कर दिया। इसमें दुल्हन पक्ष के लगभग 6 लोग चोटिल हो गए। 

झगड़े की खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी चोटिल व्यक्तियों को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया तथा दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्त में ले लिया। गौरतलब है कि इस घटनाक्रम के पश्चात् बारात बैरंग लौट गई। दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने बताया कि शांतिभंग की धारा-151 में कार्रवाई की गई है। 

पत्नी को पीटकर शख्स ने भेज दिया मायके, फिर जो किया वो कर देगा हैरान

पुणे पोर्शे कार हादसे में हुई छोटा राजन की एंट्री, हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

जंगल में बॉयफ्रेंड के साथ थी बहन, अचानक आ गए भाई और फिर…

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -