भगवान के चरणों में झुकने से अहंकार दुर होता है - आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज
भगवान के चरणों में झुकने से अहंकार दुर होता है - आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज
Share:

उज्जैन/ब्यूरो। भगवान (अरिहंत)  के चरणों में नमस्कार करने से आनंद मिलता है। चरण छूने, हाथ जोडने से अहंकार दूर हो जाता है। पैर छूने का धोक लगाने का फायदा है, हमने बचपन में देखा है छोटे बच्चे बड़ों को धोक देते थे तो बड़े उनको  पैसे दे जाते है। भगवान को नमन करने का फल मिलता है। साक्षात फल विनय मोक्ष का द्वार है। अहंकार अंधकार है।झुकना सीखो,अकडना नहीं। झुकेंगे तभी सुख आयेगा।  बार बार हाथ जोड़ता है, वही नेता बनता है। आज जैसे ही भक्तो ने जिनवाणी दी, झुककर नमस्कार किया।

गौ माता को, धरती को प्रणाम करते है जिसने हमें जीवन दिया। मां का हाथ रक्षा कवच है, सुरक्षित रहते है। मेरे पास अतिथि आते रहते है चाहे कोई भी पार्टी का हो। संत सबके होते हैं एवं पूजा स्थल पर आने के बाद अतिथि परमात्मा का हो जाता है,कोई भेदभाव नहीं होता। 

नितीन झांझरी विधानाचार्य के निर्देशन और जैन समाज के सहयोग से श्री शांतिनाथ दि.जैन मंदिर लक्ष्मीनगर सेठीनगर उज्जैन में अपार उत्साह उमंग लगन के साथ दि 1/11/2022 से 9/11/22 तक श्रीसिध्दचक्रमहामंडल की श्रृंखला सुबह 6-30 से करीबन दोपहर 1बजे तक चल रही है। आज 7 वां दिन है।    

'अगले सप्ताह बड़ा ऐलान करूँगा..', अमेरिका के मध्यावधि चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा बयान

'अपने लिए ताबूत तैयार रखो,' RSS नेता हत्या मामले की जांच कर रहे अधिकारी को मिली धमकी

आरिफ और शब्बीर के जरिए भारत में आतंक फैलाने की कोशिश में दाऊद, 4 साल में मुंबई भेजे 13 करोड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -