सड़क किनारे पाइप लाइन बिछाने के चलते अचानक धंस गई मिट्टी, मजदूरों की मौत
सड़क किनारे पाइप लाइन बिछाने के चलते अचानक धंस गई मिट्टी, मजदूरों की मौत
Share:

क्योंझर: ओडिशा के क्योंझर जिले से एक दुर्घटना का मामला सामने आया है यहाँ सड़क किनारे पाइप लाइन बिछाने के चलते अचानक मिट्टी धंस गई। जिस वजह से 2 मजदूर उसमें दब गए तथा उनकी मौत हो गई। वहीं, एक मजदूर इसमें गंभीर रूप से चोटिल हुआ है। उसका उपचार हॉस्पिटल में जारी है। घटना जोड़ा थाना क्षेत्र के पलासपंगा बीजू स्टेट एक्सप्रेस हाइवे में कमारजोड़ा पार्क के पास की है।

मृतक लोगों की पहचान चरण लोहार एवं अर्जुन लोहार के तौर पर हुई है। जबकि, मजदूर मुकेश सरदार गंभीर रूप से चोटिल हो गया है। एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, मंगलवार दोपहर को एक्सप्रेस हाइवे के किनारे पाइप लाइन का कार्य चल रहा था। कुछ श्रमिक अंदर में पाइप लाइन बिछाने का कार्य कर रहे थे। इसी के चलते किनारे से मिट्टी का बड़ा भाग श्रमिकों के ऊपर गिर गया और उसी मिट्टी के नीचे दो मजदूर फंस गये। इसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई।

घटना की खबर प्राप्त होते ही जोड़ा पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के अफसर एवं कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच एक्सकेवेटर और JCB मशीन की सहायता से दबे मजदूरों को बाहर निकाल कर चिकित्सालय पहुंचाया। इसमें चरण लोहार एवं अर्जुन लोहार की मौत हो गई। जबकि एक मजदूर मुकेश सरदार गंभीर रूप से घायल हो गया। इनका जोड़ा टाटा स्टील चिकित्सालय में में उपचार चल रहा है। घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। उनका कहना है कि जोड़ा-पलासपंगा बीजू स्टेट एक्सप्रेस हाइवे के किनारे पाइप लाइन बिछाने का कार्य जेब्राक्स कंपनी के द्वारा किया गया जा रहा है। किन्तु श्रमिकों के लिए सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। श्रमिकों के दबने के बहुत देर के बाद उन्हें निकालने का कार्य शुरू किया गया। इसकी वजह ही उनकी मौत हुई है। कंपनी के द्वारा सुरक्षा की व्यवस्था की गई होती तो इतनी बड़ी घटना नहीं हुई होती। 

दिल्ली-NCR में शीतलहर और घने कोहरे के कारण फ्लाइट्स प्रभावित, येलो अलर्ट जारी

सशस्त्र सीमा बल के प्रमुख के रूप में IPS दलजीत सिंह चौधरी ने संभाला प्रभार

'जब तक पीएम मोदी हैं, तब तक..'. केंद्रीय मंत्री सिंधिया का बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -