कोहरे के कारण आपस में टकराए कई वाहन, गाड़ी में भरे थे डेढ़ लाख के मुर्गे, लूटने के लिए उमड़ पड़े लोग
कोहरे के कारण आपस में टकराए कई वाहन, गाड़ी में भरे थे डेढ़ लाख के मुर्गे, लूटने के लिए उमड़ पड़े लोग
Share:

आगरा: यूपी के आगरा से एक बड़ी खबर सामने आई है यहाँ नेशनल हाइवे पर मुर्गों से भरा लोडिंग वाहन पलट गया। तत्पश्चात, वहां मुर्गों की लूट मच गई। दरअसल, यहां घने कोहरे के कारण हादसा हो गया था। यहां आगरा नेशनल हाइवे पर एक दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए। इन्हीं में मुर्गे लेकर जा रहा वाहन भी सम्मिलित था। जैसे ही वाहन दुर्घटना का शिकार हुआ, तुरंत वहां मुर्गों की छीना-झपटी मच गई। 

प्राप्त खबर के मुताबिक, बुधवार को घना कोहरा छाया हुआ था। इसी बीच नेशनल हाइवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए। एक लोडिंग वाहन में मुर्गे भरे हुए थे। दुर्घटना के पश्चात् गाड़ी से मुर्गों की लूट मच गई। वाहन में थे लगभग डेढ़ लाख रुपये के मुर्गे मुर्गियां भरे हुए थे। हाइवे पर मुर्गों से भरी गाड़ी देखी तो लोग वहां पहुंच गए तथा मुर्गे मुर्गियां निकालकर ले जाने लगे। नेशनल हाइवे पर देखते ही देखते मुर्गों की लूट मच गई। हाइवे पर कोहरे के बीच दुर्घटना के पश्चात् वाहन से मुर्गों को ले जाने की मारामारी जैसे ही मची तो कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। लोग दुर्घटना में सहायता करने की जगह वाहन से मुर्गे निकालकर ले जाते दिखाई दिए।

बता दें कि आगरा नेशनल हाइवे पर आज बड़ी दुर्घटना हो गई है। यहां कोहरे के कारण एक दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए। सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस घटना में आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए। वहीं एक की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना के पश्चात पुलिस टीम मौके पर पहुंची। राहत बचाव जारी है। सभी चोटिल व्यक्तियों को पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचाया। सभी वाहनों को रास्ते से हटाया जा रहा है। आगरा थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र झरना नेशनल हाइवे पर ये घटना हुई है। 

इस राज्य में बढ़ा कोरोना का 'खतरा', जारी हुई सख्त गाइडलाइन

घर के बाहर सो रहा था 4 साल का मासूम, तभी आ गया बाघ और फिर...

दिल्ली में कोरोना की दस्तक, सामने आए इतने नए मामले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -