शराबी पति ने पार की सारी हदें पार, पत्नि के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया डंडा
शराबी पति ने पार की सारी हदें पार, पत्नि के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया डंडा
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा के करनाल के असंध थाना  इलाके में विवाहिता पर पति और उसके ससुराल वालों ने अत्याचार की हदें पार कर दी। पति ने बेरहमी से विवाहिता को पीटा और गुप्तांग में डंडा डाल दिया। घटना के बाद महिला बहुत सहमी हुई है। पीड़िता ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए सुरक्षा की अपील की है।पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 9 माह पहले असंध थानाक्षेत्र एक गांव में करीब नौ साल पहले विवाह हुआ था। परिवार में तीन बच्चे है।

विवाहिता का इल्जाम है कि विवाह के उपरांत से पति और ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करते थे। वह ससुराल पक्ष के अत्याचार महिला सहन करती थी, मगर 3 दिन पूर्व महिला को उसके पति ने बेरहमी से पीटा और उसके गुप्तांग में डंडा डाल दिया। इसके उपरांत महिला बहुत ही ज्यादा सहमी हुई है। महिला ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों को उनकी करतूत बताई तो आरोपी ने विवाहिता के मायके वालों को भी बहुत मारा। पीड़िता का इल्जाम है कि उसका पति शराब का आदि है। पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी और मारपीट की बात अगले दिन अपने मायके वालों को जानकारी दी।

जिसके बाद उसके मायके वाले उसकी ससुराल आ गए।ससुराल पक्ष ने मायके वालों के साथ भी बुरा सलूप किया। इसके बाद पीड़िता अपने मायके चली गई। पीड़िता ने पुलिस को यह भी कहा है कि अज्ञात महिला ने उसके पास फोन किया। फोन पर ही पति ने उसे गालियां दी और जान से मारने की धमकी तक दे डाली। ऐसे में विवाहिता को अनहोनी का खतरा है। इल्जाम है कि पति कभी भी विवाहिता की हत्या कर सकता है।

चोरी का शक, अखलाक, शुभान और नौशाद ने अनिल को पीट-पीटकर मार डाला, तीनों गिरफ्तार

'7 पन्नों का सुसाइड नोट, TV और दीवारों पर लिखे कई मैसेज', इंदौर में होटल संचालक ने की आत्महत्या

एक ही दिन में दो खौफनाक हादसे ट्रैन से कूदने और चपेट में आने से 2 की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -