भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू, कंगना से लेकर चिरंजीवी तक ने दी बधाई
भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू, कंगना से लेकर चिरंजीवी तक ने दी बधाई
Share:

भारत की राष्ट्रपति चुनी गई द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को इस समय हर तरफ से बधाई मिल रही है। जी दरअसल बीते कल वह देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी। आप सभी को बता दें कि इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली वे देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। जी हाँ और द्रौपदी के राष्ट्रपति बनने पर आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने उनको बधाई दी। इस लिस्ट में पहला नाम कंगना रनौत (kangana ranaut) का है। उन्होंने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर खुशी जाहिर की। जी दरअसल उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर कर लिखा- ''बधाई मैडम प्रेसिडेंट। वुमन पावर भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (पहली व्यक्ति जो आदिवासी बैकग्राउंड से आती हैं और देश के सर्वोच्च पद पर पहुंची हैं ), देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति।''

वहीं, उनके अलावा अनुष्का शर्मा ने इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर कर लिखा- बधाई मैडम प्रेसिडेंट।'' इसी के साथ अनुपम खेर ने लिखा- ''पिछले कुछ दिनों से एक वाक्य मेरे मन में बार-बार गूंज रहा है। आज सोचा लिख ही दूं! मैं भारत का नागरिक विनम्रता पूर्वक #DraupadiMurmu जी को भारत का राष्ट्रपति घोषित करता हूं जय हिंद!'' उनके अलावा मनोज मुंतशीर ने लिखा- ''एक बार फिर हमने सिद्ध कर दिया, कि हम स्त्री को पुरुष के बराबर नहीं, उस से बेहतर मानते हैं। ये किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, सनातन संस्कृति की विजय है। देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। #DraupadiMurmu।''

 

उनके अलावा तमन्ना भाटिया ने भी बधाई दी। जी दरअसल उन्होंने लिखा- ''भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति। सशक्त महिलाएं, राष्ट्र को सशक्त बनाएं।'' इसी के साथ साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। उन्होंने लिखा- ''ये भारत के लिए ऐतिहासिक पल है । देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति चुनने के लिए मैम द्रौपदी को बहुत बहुत बधाई। हमारे महान देश के राष्ट्रपति पद तक की आपकी जर्नी हर भारतीय और इससे भी अधिक 110 मिलियन जनजातीय आबादी के लिए बेहद प्रेरणादायक है।'' आपको बता दें कि मुर्मू की जीत पर उनके पैतृक निवास ओडिशा के रैरंगपुर गांव में जश्न की लहर है।

इस मशहूर अभिनेता ने करवाया नग्न फोटोशूट, कहा- '1000 लोगों के सामने...'

'एक-दूसरे की जान ले सकते हैं नागा-सामंथा'!, करण के शो में एक्ट्रेस ने किया चौकाने वाला खुलासा

'गली-गली में कुत्ते भौंक रहे उन पर एतराज नहीं', राष्ट्रीय चिन्ह पर हुए विवाद के बीच बोले मनोज मुंतशिर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -