दहेज ने लिए एक और जान, मामला जानकर काँप उठेंगे आप
दहेज ने लिए एक और जान, मामला जानकर काँप उठेंगे आप
Share:

भोजपुर: बिहार के भोजपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ सिन्हा ओपी इलाके के लक्ष्मीपुर गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता का क़त्ल कर दिया गया। शव 5 दिन पश्चात् रविवार की शाम सिन्हा गंगा नदी घाट के किनारे से जब्त किया गया है। मृत विवाहिता लक्ष्मीपुर गांव निवासी लक्की सिंह की 20 वर्षीया पत्नी नंदिनी देवी थी। शव प्राप्त होने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी मच गई है। सूचना प्राप्त होते ही सिन्हा ओपी इंचार्ज राजीव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा शिनाख्त के पश्चात् शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मायके वालों द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल एवं डेढ़ लाख रुपये के लिए हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया गया है। 

चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी बेटी नंदिनी देवी की शादी बीते वर्ष 13 मई को हुई थी। शादी के 8 महीने गुजर जाने के पश्चात् उसके पति लक्की सिंह व ससुराल वालों द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल व डेढ़ लाख रुपये की मांग की जाने लगी। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को उनकी नंदनी से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। इसी बीच उनके घर झगड़ा हुआ। मगर किस वजह से हुई यह पता नहीं चल पाया। एक दिनांक को उन्होंने कॉल की, तो उसका मोबाइल बंद बता रहा था। तभी गांव के लिए शख्स ने फोन कर खबर दी कि उसके ससुराल वालों ने उसे मार कर फेंक दिया है। 

तत्पश्चात, वो लोग ससुराल लक्ष्मीपुर गांव पहुंचे। उसके ससुराल वालों द्वारा कुछ भी नहीं बताया गया। उसके बाद घरवालों ने काफी खोजबीन की मगर कुछ पता नहीं चल पाया था। इसी दरम्यान रविवार की शाम उसका सिन्हा गंगा नदी घाट के किनारे उसका शव बरामद किया गया। खबर प्राप्त होने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने अपने दामाद लक्की सिंह एवं उसके ससुराल वालों पर दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देने की वजह से उसका क़त्ल कर उसके शव को गंगा नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की जाँच कर रही है। 

'कहा था न मिट्टी में मिला देंगे', प्रयागराज में हुए एनकाउंटर पर बोले BJP विधायक

'बलात्कार कर किया पेशाब...', फिर जो किया उसे जानकर काँप उठेगी रूह

छत्तीसगढ़ सरकार ने पेश किया बजट, हुए ये बड़े ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -