आगरा के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति ट्रम्प, पत्नी मेलानिया के साथ करेंगे ताज का दीदार
आगरा के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति ट्रम्प, पत्नी मेलानिया के साथ करेंगे ताज का दीदार
Share:

आगरा: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 2 दिवसीय दौरे पर भारत आ चुके हैं। उनके साथ पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जैरेड कुशनर भी मौजुद हैं। शाम को राष्ट्रपति अपने परिवार के साथ आगरा जाकर ताजमहल का दीदार करेंगे। ट्रम्प की यात्रा को विशेष बनाने के लिए हवाई अड्डे से ताजमहल तक के रास्ते में 21 स्थानों पर 3000 कलाकार भारतीय कला और संस्कृति से उन्हें रूबरू कराएंगे। ट्रम्प के दौरे के कारण सोमवार दोपहर 12 बजे से ताजमहल आम सैलानियों के लिए बंद हो जाएगा। इसके बाद यह मंगलवार सुबह ही खुलेगा।

आगरा पहुंचने पर गवर्नर और सीएम योगी ट्रम्प का स्वागत करेंगे। आगरा के महापौर नवीन जैन ने बताया कि वह राधे-राधे कहकर ट्रम्प फैमिली का स्वागत करेंगे। पहली दफा भारत आए  ट्रम्प को मेयर 600 ग्राम वजनी और 12 इंच लंबी चांदी की चाबी, संगमरमर से निर्मित ताजमहल का मॉडल और जरदोजी से निर्मित की गई मोर की कृति भेंट करेंगे। शहर के महापौर उन्हें आगरा के मुखिया होने के नाते प्रतीक स्वरूप चाबी सौंपेगे। 

ट्रम्प 24 फरवरी की शाम 4:45 बजे खेरिया हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वह 2 घंटे आगरा में रहेंगे। शाम 6.45 बजे वह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए निकल जाएंगे। ट्रम्प एक घंटे ताजमहल में रहेंगे, जबकि बाकी का एक घंटा रास्ते में गुजरेगा। ट्रम्प का काफिला जिस रास्ते से होकर निकलेगा, उसकी दीवारों में ट्रम्प की विभिन्न मुद्राओं में तस्वीरें बनाई गई है। इन दीवारों में ट्रम्प- मोदी दोस्ती के साथ ही स्वच्छ भारत का मैसेज देने वाली पेटिंग भी बनाई गई है। ताजमहल का भ्रमण कराने और उससे संबंधित जानकारियां देने के लिए गाइड की भी नियुक्ति की गई है।

क्या बंद हो जाएगा HDFC का मोबाइल बैंकिंग ऐप

अगर पोस्ट ऑफिस में है आपका अकाउंट, तो जरूर जान लें ये नए नियम

क्या दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो पायेगा भारत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -