दिवाली के दिन घर के बाहर जरूर करें यह 4 काम, खुश हो जाएंगी माँ लक्ष्मी
दिवाली के दिन घर के बाहर जरूर करें यह 4 काम, खुश हो जाएंगी माँ लक्ष्मी
Share:

कार्तिक माह की अमावस्या के दिन देशभर में दिवाली का पर्व हर साल मनाया जाता है और इस साल भी मनाया जाने वाला है। इस बार यह पर्व 4 नवंबर के दिन मनाया जाएगा। ऐसे में ऐसा कहा जाता है कि लक्ष्मी जी के स्वागत के लिए लोग घरों के आंगन में रंग-बिरंगी रंगोली बनाते हैंऔर इसी के साथ ही, घर के मुख्य द्वार में तोरण से लेकर फूल तक लटकाते हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन चीजों के बारे में जो घर के बाहर लगाने, बनाने या लटकाने से सालभर लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं।

मां लक्ष्मी के पैर के चिन्ह- कहा जाता है मां लक्ष्मी के पैरों के चिन्ह घर के मुख्य द्वार पर चिपकाना शुभ माना जाता है। ध्यान रहे पैर के चिन्ह लगाते समय उनके पैर के निशान अंदर की ओर हों, ताकि दिवाली की रात मां सीधे आपके घर चली आएं और आपको आशीर्वाद दें।

स्वस्तिक- कहा जाता है घर के मुख्य दरवाजे पर चांदी का स्वास्तिक लगाना शुभ माना जाता है। वहीं अगर चांदी का स्वास्तिक न लगा सके तो आप रोली का स्वास्तिक भी बना सकते हैं। जी दरअसल यह सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।

तोरण- ऐसी मान्यता है कि दिवाली के दिन मां धरती पर भ्रमण करती हैं इसी के साथ भक्तों के घर आती हैं और उन्हें आशीर्वाद देती हैं। इसी के चलते घर के मुख्य दरवाजे को सबसे अधिक सुंदर दिखाना चाहिए। ऐसे में दिवाली के मौके पर आम या केले के पत्तों की तोरण लगाना शुभ होता है। आप चाहे तो पुष्प का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

रंगोली- रंगोली बनाने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। कहा जाता है दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाने और एक कलश में पानी भरकर रंगोली के पास रखने से माँ लक्ष्मी खुश होती हैं और यह शुभ भी माना जाता है।

ऐसे 5 गिफ्ट्स जो आप दिवाली पर हर किसी को दे सकते हैं

दिवाली से लेकर छठ तक, यहाँ जानिए नवंबर महीने में आने वाले त्योहारों की लिस्ट

दिवाली से पहले फूटा 'महंगाई बम', पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ी कीमतों ने निकाला आम आदमी का दम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -