दिवाली से लेकर छठ तक, यहाँ जानिए नवंबर महीने में आने वाले त्योहारों की लिस्ट
दिवाली से लेकर छठ तक, यहाँ जानिए नवंबर महीने में आने वाले त्योहारों की लिस्ट
Share:

नवंबर के महीने की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में नवंबर का महीना शुरू होते ही त्योहारों से भरा है और इसी के साथ ही खूब छुट्टियां भी आने वाली है। वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार, इसे कार्तिक महीना कहा जाता है। आप सभी को आज हम बताने जा रहे हैं नवंबर में पड़ने वाले त्योहारों के बारे में। इस लिस्ट में धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज और छठपूजा शामिल है।

नवंबर माह में पड़ने वाले त्यौहार-

1 नवंबर रंभा या रमा एकादशी- इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और तुलसी जी की पूजा की जाती है।

2 नवंबर प्रदोष व्रत, धनतेरस- इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है।

3 नवंबर नरक चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि- इस दिन को रूप चौद, काली चौदस और छोटी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है।

4 नवंबर दिवाली- कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का पर्व मनाते है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

5 नवंबर गोवर्धन पूजा- गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट का भोग लगाया जाता है और घरों में गोबर से गोवर्धन भगवान का प्रतीक बनाकर उसकी पूजा की जाती है।


6 नवंबर भाईदूज- भाईदूज, भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व है।

8 नवंबर खरना (छठ पूजा), विनायक चतुर्थी- इस दिन से छठ महापर्व की शुरुआत होती है।

10 नंवबर छठ पूजा- इस दिन छठ पूजा का व्रत है।

14 नवंबर देवुत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी- इस दिन भगवान विष्णु चार माह की निद्रासन से जागते हैं और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं।

16 नवंबर भौम प्रदोष, चातुर्मास समाप्त- इस दिन भगवान शिवजी और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

19 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा- इस दिन गंगा स्नान का महत्व है।

20 नवंबर गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस।

23 नवंबर संकष्टी चतुर्थी।

30 नवंबर उतपन्ना एकादशी।

1 नवंबर से बदलेंगे बैंक, रेलवे, LPG बुकिंग समेत कई बड़े नियम, आम आदमी पर पड़ेगा सीधा असर

दिवाली-छठ से पहले रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रद्द हुईं यह यात्री ट्रेनें

गुवाहाटी का दिसपुर सुपरमार्केट फ्लाईओवर इस दिन से जनता के लिए फिर होगा शुरू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -