फोटो शेयर कर दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया से माँगा करवा चौथ गिफ्ट
फोटो शेयर कर दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया से माँगा करवा चौथ गिफ्ट
Share:

बीते 24 अक्टूबर को महिलाओं ने करवा चौथ का पवित्र त्यौहार मनाया। इस दौरान तमाम बड़ी हस्तियों ने भी इस पर्व को मनाया। इस लिस्ट में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी शामिल रहीं। उन्होंने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की है जो आप देख सकते हैं। जी दरअसल इस तस्वीर में वह अपने पति विवेक दहिया को छलनी से देखते हुए नजर आ रही हैं। वहीं इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दिव्यांका त्रिपाठी ने लाल रंग की रेशमी साड़ी पहनी हुई है, जबकि विवेक दहिया कुर्ते-पयजामे में हैं। वहीं इस तस्वीर में दिव्यांका मुस्कुराते हुए पति को छलनी से देख रही हैं और उन्होंने अपने एक हाथ में पूजा की थाली पकड़ी हुई है, जिसे विवेक ने भी पकड़ा हुआ है।

वहीं छलनी के ऊपर आसमान में चमकता हुआ चांद बिल्कुल साफ दिख रहा है। आप देख सकते हैं अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिव्यांका ने बड़ा ही प्यारा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'मेरा करवा चौथ गिफ्ट? आप हैं विवेक दहिया! मुझे किसी डायमंड की जरूरत नहीं हैं, बस तुम मेरी साइड ही रहो।' वहीं इससे पहले विवेक दहिया ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक करवा चौथ स्पेशल तस्वीर शेयर की और अपनी फीलिंग्स का इजहार किया। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'आप मेरा प्यार हो, जब भी मैं प्रार्थना करता हूं, तो इस लिस्ट में आप सबसे ऊपर हैं। जिंदगी बड़ी तो हो ही गई है तुम्हारे साथ, लंबी तुम करके मनोगी।'

आप सभी को बता दें कि दिव्यांका ने करवा चौथ सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर की हैं जो बेहतरीन है। आपको पता ही होगा विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी की पहली मुलाकात ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी और उसके बाद 8 जुलाई 2016 को दोनों ने शादी कर ली।

राजस्थान में युविका और प्रिंस ने मनाया करवाचौथ, शेयर किया वीडियो

पहले करवाचौथ पर दूर-दूर थे द‍िशा-राहुल, Video call पर हुईं सभी रस्में

इस तरह शुरू हुआ था कृतिका कामरा का 'आरोही' से लेकर 'अवनी' तक का सफर।।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -