इस तरह शुरू हुआ था कृतिका कामरा का 'आरोही' से लेकर 'अवनी' तक का सफर..
इस तरह शुरू हुआ था कृतिका कामरा का 'आरोही' से लेकर 'अवनी' तक का सफर..
Share:

टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने अपने पहले ही धारावाहिक 'कितनी मोहब्बत है' से फैंस के दिलों को जीत लिया था। कृतिका का जन्म आज ही के दिन  यानी  25 अक्टूबर 1988 को यूपी के बरेली में हुआ था। कृतिका ने छोटे पर्दे के साथ ही साथ बड़े पर्दे पर भी अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भी मूवी 'मित्रों' के जरिए अपनी पहचान बनाई। कृतिका के लुक्स में भी इतने सालों में काफी बदलाव हुए हैं। उनके बर्थडे पर आपको दिखाते हैं 'आरोही' से लेकर 'अवनी' तक का सफर..

वर्ष 2009 में धारावाहिक 'कितनी मोहब्बत है' शुरू हुआ था। उस वक़्त इस धारावाहिक ने टीवी इंडस्ट्री में अलग ही अपना कमाल किया था। युवाओं के बीच ये धारावाहिक बहुत ही पॉपुलर था। धारावाहिक में करण कुंद्रा और कृतिका कामरा अहम् भूमिका में नज़र आए थे। दोनों को इस धारावाहिक में बहुत ही ज्यादा सराहा गया था। दोनों की जोड़ी आज भी फैंस की पसंद बनी रहती है। दोनों के मध्य प्यार के चर्चे भी जोरों पर थे। हालांकि दोनों में से किसी ने भी कभी इस बारे में कोई बात नहीं की। कृतिका कामरा इस धारावाहिक के उपरांत से ही लोगों की पसंद बन चुकी थी। 'कितनी मोहब्बत है' की सफलता के उपरांत कृतिका ने लगातार कई और धारावाहिकों में भी अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी। लेकिन दर्शक तो उन्हें करण के साथ ही देखना चाहते थे। ऐसे में धारावाहिक के मेकर्स जिसका दूसरा सीजन लेकर आए। जिसमें अर्जुन और आरोही की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर नज़र आई। लेकिन करण और कृतिका के बीच वो बात नहीं बन पाई। इसका प्रसारण 2010 से 2011 के मध्य किया गया था।

जिसके उपरांत कृतिका 'प्यार का बंधन', 'कुछ तो लोग कहेंगे', 'रिपोर्टर्स', 'प्रेम या पहेली चंद्रकांता' के साथ ही कई रियलिटी शोज जैसे 'झलक दिखला जा 7', 'जरा नच के दिखा', 'वी द सीरियल' और 'एमटीवी वेब्ड' में भी दिखाई दी, लेकिन अब कृतिका टीवी की पारी बहुत खेल चुकी थीं। ऐसे में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखना जरुरी समझा। उन्होंने वर्ष 2018 में जैकी भगनानी के साथ 'मित्रों' मूवी से बॉलीवुड डेब्यू किया। हालांकि ये फिल्म दर्शकों के मध्य इतनी नहीं चल पाई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कृतिका अब तक किसी भी धारावाहिक या मूवी में नज़र नहीं आई। आखिरी बार कृतिका 'खतरा खतरा खतरा' में गेस्ट के रूप में नज़र आई थी। उनके फैंस को उनके स्क्रीन पर एक बार फिर से कदम रखने का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि कृतिका अपने फैंस से सोशल मीडिया के माध्यम से रूबरू होती रहती हैं। वो इंस्टाग्राम पर बहुत सक्रीय रहती हैं और अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

करवा चौथ पर इस मशहूर अभिनेत्री ने बिखेरे जलवे, तस्वीरें देख घायल हुए फैंस

बिना कपड़ों के नजर आई टीना दत्ता, फैंस बोले- आपने तो दिन बना दिया आज...

हिना खान के 'बिग बॉस 15' में एंट्री होते ही अफसाना खान ने कह डाली ऐसी बात की एक्ट्रेस हो गई असहज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -