पति संग दिव्यांका त्रिपाठी ने गलती से शेयर कर दिया ऐसा वीडियो, देखकर बोले फैंस- ‘ऐसी गलती बार-बार करें’
पति संग दिव्यांका त्रिपाठी ने गलती से शेयर कर दिया ऐसा वीडियो, देखकर बोले फैंस- ‘ऐसी गलती बार-बार करें’
Share:

टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। आए दिन वह अपने रूटीन की फोटोज, वीडियो प्रशंसकों के लिए साझा करती रहती हैं। मगर हाल ही में अपनी नई इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर प्रशंसकों के बीच छाई हुई हैं। दरअसल दिव्यांका ने स्वयं इस बात का खुलासा किया है कि उनसे गलती से एक वीडियो शेयर हो गया है। 

इंस्टाग्राम पर दिव्यांका त्रिपाठी ने हस्बैंड विवेक दहिया के साथ एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के कैप्शन में दिव्यांका ने इस बात का खुलासा किया है कि उनसे गलती से ये वीडियो साझा हो गया है। दिव्याकां ने कैप्शन में लिखा, ‘ऐसे ही इस वीडियो की एडिंटिंग कर रही थी और ये गलती से साझा हो गया, तो अब इसका लुत्फ उठाएं।‘ एक बार को दिव्यांका के इस कैप्शन को पढ़कर तो यही लगा कि पता नहीं गलती से उनसे कौन सा प्राइवेट वीडियो पोस्ट हो गया। मांगा साझा किए गए वीडियो में ऐसा कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। बल्कि ये वीडियो भी दिव्यांका का विवेक दहिया के साथ रोमांस का बेस्ट वीडियो बोला जा सकता है। 

दिव्यांका के इस वीडियो में उन्हें विवेक दहिया के साथ बारिश का लुत्फ़ उठाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक रोमांटिक इंग्लिश स्लो सॉन्ग प्ले किया गया है। लॉन्ग ऑउटफिट में अपनी जुल्फों को झटकते हुए दिव्यांका बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। चाहे दिव्यांका का कहना हो कि उन्होंने ये वीडियो गलती से पोस्ट कर दिया हो मगर उनके प्रशंसकों को ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। प्रशंसक इस वीडियो के लिए विवेक, दिव्यांका को फेवरेट कपल का टैग दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त एक शख्स ने लिखा है, ‘प्लीज आप ऐसी गलतियां करती रहा करें, ‘हमें अच्छा लगता है।’ इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है। 

'तारक मेहता' के जाते ही शो से गायब हुए जेठालाल, फैंस को सताई चिंता

घर पर ऐसे रहती है अतरंगी कपड़ों से मशहूर हुई उर्फी जावेद, देखकर चकरा जाएंगे आप

'बिग बॉस 16' में नजर आएंगी अडल्ट फिल्मों की ये हसीना, नाम जानकर खुश हो जाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -