मरने के बाद इन लोगों के सपने में आई थी दिव्या भारती, जानकर होगी हैरानी
मरने के बाद इन लोगों के सपने में आई थी दिव्या भारती, जानकर होगी हैरानी
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस दिव्या भारती 90 के दशक की ऐसी खूबसूरत एक्ट्रेस थीं जिन्होंने अपने लुक्स और मासूमियत से पूरे देश के दिल में जगह बना ली थीं। अपने तीन वर्ष के छोटे से फिल्मी करियर में दिव्या भारती के खाते में कई हिट फिल्में थीं। दिव्या भारती सिनेमाई दुनिया का वह चेहरा बनी, जिसे पर्दे पर रोता देखकर पत्थर दिल भी पिघल जाए। 

दिव्या का जन्म 25 फरवरी, 1974 को हुआ था। दिव्या ने 19 वर्ष की आयु में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज करना आरम्भ कर दिया था, जिनकी एक मुस्कान को देखने के लिए थिएटर हाउसफुल हो जाया करते थे। उस समय में दिव्या भारती की लोकप्रियता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने एक वर्ष के भीतर 14 फिल्में साइन कर ली थीं। 4 अप्रैल को दिव्या एक फिल्म की शूटिंग कर चेन्नई से मुंबई लौटीं। अगले दिन उन्हें शूटिंग के लिए हैदराबाद जाना था। मगर वो सुबह फिर कभी नहीं आई। सिर्फ 19 वर्ष की आयु में अपार्टमेंट की खिड़की से दिव्या रात 11.30 बजे ग्राउंड फ्लोर पर गिरीं तथा उनकी मौत हो गई। हालांकि वह कैसे गिरीं, उनकी मौत खुदखुशी थी, हत्या या फिर महज दुर्घटना यह बात आज भी रहस्य ही है। मुंबई पुलिस के अनुसार, दिव्या भारती की मौत एक एक्सिडेंट है। 

दिव्या की मौत के पश्चात् कई अजीब किस्से सामने आए। खुद दिव्या भारती की मां ने बताया था कि मरने के बाद दिव्या सपने में उन्हें जगाने आती थीं। जब भी उनको जल्दी जागना होता था, दिव्या सपने में आकर जगा देती थीं। इतना ही नहीं दिव्या साजिद नाडियाडवाला की दूसरी पत्नी वर्धा के सपने में भी आती थीं। दिव्या की मां ने एक एंटरव्यू में ये सारी बातें बताई थीं। दिव्या भारती ने साजिद नाडियाडवाला से शादी कर ली थी मगर ये बात उनके करियर को ध्यान में रखते हुए छिपाकर रखी गई थी। 10 मई, 1992 में साजिद एवं दिव्या की शादी हुई थी। हालांकि दिव्या की मौत के पश्चात् साजिद ने वर्धा से शादी कर ली। पत्रकार वर्धा खान दिव्या भारती की मौत पर स्टोरी कर रही थीं. इस संबंध में उनकी साजिद से मुलाकात हुई। जब दिव्या भारती की मौत हुई तो उनकी दो फिल्में रिलीज होने वाली थीं। एक थी रंग और दूसरी शतरंज। दिव्या ने उस समय अनिल कपूर के साथ फिल्म लाडला की लगभग 80 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर ली थी। बाद में उनकी जगह श्रीदेवी को लेकर फिल्म पूरी की गई। दिव्या ने 1990 में बड़े पर्दे पर तेलुगु फिल्म 'बोबिली राजा' से डेब्यू किया था। 1992 में 'विश्वात्मा' फिल्म से उन्होंने बॉलिवुड में एंट्री की। आज भी दिव्या को उनके प्रशंसक याद करते हैं।

इस वेब सीरीज से एक्टिंग में वापसी करने जा रही करिश्मा कपूर

जिस सहेली ने दी थी घर में पनाह उसी के पति के बच्चे की बन गई थी ये मशहूर अदाकारा

जावेद अख्तर के बयान पर जमकर ट्रोल हुए अली ज़फर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -