चिकित्सकों का विवाद बना मरीजों की परेशानी का सबब
चिकित्सकों का विवाद बना मरीजों की परेशानी का सबब
Share:

जमशेदपुर। एमजीएम अस्पताल में लापरवाही का एक मामला सामने आया है। यहाॅं पर करीब 5 रोगियों की सर्जरी को टाल दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एनेस्थीसिया और सर्जरी के चिकित्सकों के बीच विवाद हो गया था। सर्जरी टालने का भी यही कारण बताया जा रहा है। यह जानकारी सामने आई है कि दो विभाग के चिकित्सकों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है।

इस विवाद के चलते बड़े पैमाने पर रोगी प्रभावित हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को भी सर्जरी विभाग में भर्ती सात मरीजों का ऑपरेशन किया जाना था पर मात्र दो का ऑपरेशन ही हो सका. एनेस्थीसिया डॉक्टर के बीच में चले जाने के कारण पांच ऑपरेशन नहीं हो सके, सभी पांच मरीजों को ऑपरेशन के लिए रविवार रात से ही खाली पेट रखा गया था। इसके बाद भी मरीजों का ऑपरेशन नहीं किया गया, जिससे मरीजों को परेशानी हुई।

एमजीएम मेडिकल काॅलेज को लेकर अनियमितताओं के मामले सामने आते रहे हैं। यहाॅं पर बच्चों की चिकित्सा और देख रेख को लेकर भी कई बार सवाल उठते रहे हैं, हालांकि इस तरह का मामला प्रारंभिक विवाद के बाद शांत हो गया था। मगर अब चिकित्सकों के आपसी विवाद सामने आ रहे हैं. इन विवादों के चलते अस्पताल की व्यवस्था ध्वस्त हो रही हैं. जानकारी सामने आई है कि अधीक्षक को अभी तक कारण बताओ नोटिस जारी नहीं किया गया है।

फर्रुखाबाद में 49 बच्चो की मौत पर भारतीय क्रिकेटर गंभीर ने जताई नाराज़गी

नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 48 घंटो में 24 और बच्चो की मौत

फर्रूखाबाद में 49 नवजातों की हुई मौत, अधिकारी जाॅंच में जुटे

स्वाइन फ्लू की चपेट में आए कई लोग, आइसोलेशन वार्ड तक को पड़ा खोलना.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -