शनि शिंगणापुर में बवाल, कोर्ट के आदेश के बावजूद महिलाओं को पूजा करने से रोका
शनि शिंगणापुर में बवाल, कोर्ट के आदेश के बावजूद महिलाओं को पूजा करने से रोका
Share:

शनि शिंगणापुर : भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच शनि शिंगणापुर में आज रण रागिनी भूमाता ब्रिगेड की कार्यकर्ताओं ने श्री शनि देव मंदिर के शिला वाले चबूतरे पर चढ़कर पूजन करने का प्रयास किया लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच इन महिलाओं को मंदिर प्रबंधन ने चबूतरे पर चढ़ने नहीं दिया। इस दौरान पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हुआ। मंदिर प्रबंधन ने ब्रिगेड की महिलाओं को रोकने का प्रयास किया, मगर ये महिलाऐं चबूतरे पर चढ़कर शनि देव की शिला का पूजन करने पर आमादा थीं।

उल्लेखनीय है कि इन महिलाओं ने उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला दिया। जिसमें उन्होंने चबूतरे पर चढ़कर पूजन करने की बात कही। उल्लेखनीय है कि मुंबई उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में यह कहा था कि महिलाओं के मंदिर में प्रवेश पर रोक नहीं लगाई जा सकती है। हालांकि शनि शिंगणापुर देवस्थान ट्रस्ट ने महिलाओं के ही साथ पुरूषों के चबूतरे पर चढ़कर पूजन करने पर रोक लगा दी है। इस मामले में भूमाता ब्रिगेड ने कहा कि यदि उन्हें पूजन करने के लिए नहीं दिया गया तो वे महाराष्ट्र की राज्य सरकार के खिलाफ न्यायालय में जाऐंगी। सीएम देवेंद्र फड़नवीस के खिलाफ एफआईआर कराएंगी।

उल्लेखनीय है कि ट्रस्ट करीब 400 वर्षों से चली आ रही पूजन पद्धति का हवाला देता आया है। ट्रस्ट द्वारा कहा गया है कि महिलाओं को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जा सकता है लेकिन एक महिला ने वर्ष 2015 में शनि देव के मंदिर में चबूतरे पर चढ़कर श्री शनि देव की शिला पर तेल चढ़ा दिया था। जिसके बाद से इस मामले में विवाद हो गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -