चाचा- भतीजे में हुआ विवाद, आरोपी भतीजा पुलिस की गिरफ्त में
चाचा- भतीजे में हुआ विवाद, आरोपी भतीजा पुलिस की गिरफ्त में
Share:

बुरहानपुर/ब्यूरो। बुरहानपुर में भतीजे ने चाचा को चाकू मारकर घायल कर दिया। बताया जा रहा है की नाली का ठेका लेने को लेकर चाचा-भतीजा में विवाद हुआ था। इसके बाद भतीजे ने चाचा को पेट में चाकू मार दिया। घायल चाचा की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। 

आपको बता दे की जैनाबाद मे पंचायत के नाली का ठेका लेने को लेकर चाचा भतीजे में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की भतीजे ने चाचा के पेट पर चाकू से हमला कर चाचा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सुनील पिता धन्ना तायडे मौके से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। शिकारपुरा पुलिस ने तत्परता से आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। फरियादी उत्तम पिता पूनाजी तायडे 65 साल को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती किया था, लेकिन हालत जनुक होने पर इंदौर रेफर कर दिया है। 

शिकारपुरा पुलिस ने मामले मे आरोपी सुनील पर धारा 307, 294 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शिकरपुरा टीआई विक्रम सिंह बामनिया ने बताया की नाली का ठेका लेने को लेकर चाचा भतीजे में विवाद हुआ था। भतीजे ने चाचा उत्तम के पेट में चाकू मार दिया था। आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।

नए सिंहासन पर विराजित होंगी माता हरसिद्धि, इस विशेष धातु से बना है आसन

यहाँ स्थित है इश्किया गणेश मंदिर, दर्शन मात्र से कुंवारें लोगों की तय हो जाती है शादी

नरोत्तम मिश्रा ने इस एक्ट्रेस को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग का एजेंट

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -